कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान दान की परंपरा…- भारत संपर्क

0

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान दान की परंपरा का निर्वहन, पर्यटन स्थलों में रही लोगों की भीड़, वन भोज का लिया आनंद

कोरबा। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नदी व तालाबों में स्नानकर दान-पुण्य किया। हसदेव नदी में स्नान के लिए लोगों की भीड़ रही। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कार्तिक पूर्णिमा पर चैतमा से 11 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल नरसिंह गंगा में पिकनिक मनाने लोग पहुंचें। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को लोगों ने वनभोज का मजा लिया। इससे पिकनिक और पर्यटन स्थल गुलजार रहे। वहीं शहर में कई धार्मिक कार्यक्रम भी किया गया। हिंदू धर्म शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इस दिन श्रद्धालु नदी व तालाब में स्नान कर दीप दान करते हैं। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा में वनभोज करने की भी परंपरा है। इससे शुक्रवार को लोगों ने शहर के आसपास स्थित पर्यटन स्थलों एवं पिकनिक स्थलों में जाकर वनभोज का मजा भी लिया। पिकनिक को लेकर महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह रहा। एक सप्ताह पहले से ही पिकनिक की प्लानिंग कर रहे थे। लोग सुबह से ही सपरिवार पिकनिक स्थलों के लिए रवाना होने लगे थे। युवाओं की टोली स्वयं के साधनों से भी पिकनीक स्पॉट की ओर जाते दिखाई दे रहे थे। युवाओं की टोलियां संगीत के संसाधन लेकर पर्यटन स्थलों पर पहुंची हुई थी। युवा वनभोज के साथ-साथ संगीत की धुन पर मस्ती करते हुए थिरकते नजर आएंगे। इसके अलावा कई स्थानों में भजन-कीर्तन भी किया जा रहा था। पिकनिक का मजा लेने के लिए भी युवाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आखिरी ओवर में फिर हारी राजस्थान रॉयल्स, जानिए आवेश खान की एक-एक गेंद पर कैस… – भारत संपर्क| सैफ की जिंदगी में उनकी…करीना ने जब पति की एक्स वाइफ पर कह दी ऐसी बात, खुद को… – भारत संपर्क| NEET UG 2025 Admit Card: NTA ने बताया कब आएगा एडमिट कार्ड, जान लें ये जरूरी…| पंधी में लगा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 144 मरीजों ने…- भारत संपर्क| बड़ी ही श्रद्धा से मनाया जाएगा प्रकाश पुरब — भारत संपर्क