कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर धूल के गुबार से चलना हुआ दुभर,…- भारत संपर्क

0

कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर धूल के गुबार से चलना हुआ दुभर, निर्माण की धीमी गति और अधूरे कार्य ने बढ़ाई परेशानी

कोरबा। कोरबा कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर फोरलेन बनाने का काम अबतक पूरा नही हो सका है। संंबंधित ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य को मंद गति से किया जा रहा है तथा बीच-बीच में निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया है। अधूरे छूटे मार्ग पर भारी वाहनों के चलने से धूल उड़ रहा है। उड़ती धूल के कारण इस मार्ग से आनेजाने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। वे धूल धूसरित हो जा रहे है। कई बार उड़ती धूल की वजह से सामने से आ रही वाहनों पर पता भी नही चलता और उससे टकराने के कारण दुर्घटना भी घटित हो जाती है। फलस्वरूप जाम लगता है। और मार्ग के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से आवागमन भी बाधित होता है। ऐसी स्थिति शाम होने के बाद अंधेरे में कुछ ज्यादा ही निर्मित होती है। लोगों का कहना है कि शीघ्र ही इस फोरलेन मार्ग को पूरा कराने के लिए हस्तक्षेप करे और ठेकेदार को आवयश्क चेतावनी देते हुए कार्रवाई करने ताकि लोगों को फोरलेन की सुविधा मिल सके। ज्ञात रहे इस मार्ग को काफी पहले ही पूरा हो जाना था, लेकिन अधिकारियो व ठेकेदार की लापरवाही के चलते अबतक पूरा नही किया जा सका है। मार्ग के अधूरा रहने के कारण यहां से आने-जाने वालों खासकर कोयलांचल वासियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। वे जान को जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर है। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन से रास्ते पर पानी का छिडक़ाव करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरकंडा क्षेत्र में सूने मकानो को चोरों ने बनाया निशाना,…- भारत संपर्क| विराट कोहली या शुभमन गिल- टेस्ट कप्तान बनने से पहले किसका रिकॉर्ड दमदार? – भारत संपर्क| *Big Breaking jashpur:- डॉक्टर ने दी गलत पीएम रिपोर्ट, स्पेशल मेडिकल टीम की…- भारत संपर्क| जिले की 10 परियोजना में संचालित होगा रेडी टू ईट फूड का…- भारत संपर्क| ‘मुझे गोली मार देंगे’… किस बात से डर गई थीं रवीना टंडन? देना पड़ा था ऐसा बयान – भारत संपर्क