जिला ऑटो संघ का चुनाव 21 जुलाई को, रविवार को हुई नामांकन की…- भारत संपर्क

0
जिला ऑटो संघ का चुनाव 21 जुलाई को, रविवार को हुई नामांकन की…- भारत संपर्क

बिलासपुर जिला आटो संघ का चुनाव 21 जुलाई 2024, दिन रविवार, समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, स्थान त्रिवेणी भवन, व्यापार बिहार, बिलासपुर (छ. ग) में चुनाव संपन्न किया जावेगा। आज रेल्वे आटो स्टैंड में सुबह 10 बजे से 5पदों के लिये नामांकन की प्रक्रिया किया गया है। इस नामांकन प्रक्रिया में 14 उम्मीदवार प्रत्याशी भाग लिए हैं। बिलासपुर जिला आटो संघ चुनाव 21 जुलाई 2024, दिन रविवार को होना है। आज दिनांक 14 जुलाई 2024 को रेल्वे आटो स्टैंड में नामांकन प्रक्रिया किया गया है। आटो संघ चुनाव को संपन्न कराने के लिए अधिकारी के रूप में आटो संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास एवं पूर्व अध्यक्ष व्ही मधुसूदन राव को बनाया गया है। इन्होंने नामांकन प्रक्रिया आज पूरा किया है। चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास एवं पूर्व अध्यक्ष व्ही मधुसूदन राव ने चुनाव संबधित जानकारी दी - बिलासपुर जिला आटो संघ का चुनाव निम्न 5 पदों के लिए किया जावेगा जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिये किया जावेगा। लगभग 2000 आटो संघ के वोटर इस चुनाव प्रकिया में भाग लेंगें। चुनाव मतदान का दिनांक 21 जुलाई 2024, दिन रविवार, समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, स्थान त्रिवेणी भवन, व्यापार बिहार, बिलासपुर (छ. ग) में संपन्न किया जावेगा। इसी दिन देर रात तक चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का चुनाव परिणाम की घोषणा भी किया जावेगा। इन 5 पदों के लिए 14 उम्मीदवार नामांकन दाखिला किये। इस नामांकन प्रक्रिया में पद के साथ चिन्ह भी आबंटन किया गया है। अध्यक्ष पद के लिये 3 उम्मीदवार जिसमें मोरेश जूलियन हेल (तारा चिन्ह), सन्तुला देवी पाटले (सीढ़ी चिन्ह), अजय पनीकर (चश्मा चिन्ह), उपाध्यक्ष के लिए जीवन बंजारे (गिलाश चिन्ह), नारायण पात्रे (त्रिशूल चिन्ह), अब्दुल रज्जक (चक्र चिन्ह), गोविंद राम साहू (नारियल चिन्ह), सचिव पद के लिए जरात हाल वेन ट्रेन (उगता सूरज चिन्ह), अशोक यादव (गद्दा चिन्ह), सहसचिव पड़ के लिए जितेंद्र खाण्डे (हॉकी बाल चिन्ह), राम कुमार बघेल (तराजू चिन्ह), कोषाध्यक्ष पद के ताम्रध्वज साहू (तीर कमान चिन्ह), फिरोज खान (तालाचाबी चिन्ह), राकेश वर्मा (हैंडपंप चिन्ह) ये 14उम्मीदवार आटो संघ के मैदान में अपना किस्मत आजमाएंगे। ये सभी उम्मीदवार अपना चुनाव प्रचार 15 जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2024 शाम 6 बजे तक प्रचार कर सकते हैं। मतदान के लिए मतदाता अगर चालक है तो ड्राईविंग लायसेंस और आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य है। अगर आटो मालिक है तो अपना आटो का आर.सी. बुक और आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य है। हर मतदाता को सुनिचित किये अनुसार परिचय पत्र लाना अनिवार्य है नहीं लाने पर मतदान करने से वांछित कर दिया जावेगा। अगर चुनाव लड़ने वाले कोई प्रत्याशी मतदाता को प्रलोभन जैसे - पैसा, शराब, अन्य नशीली पदार्थ या अन्य प्रकार का बांटते पाया जाता है तो उस प्रत्याशी का नामांकन चुनाव अधिकारी द्वारा रद्द किया जावेगा। जो भी फेरबदल और संशोधन चुनाव अधिकारी के निर्णय पर ही किया जावेगा जो कि अंतिम निर्णय होगा। इस चुनाव में पुलिस बल की भी विशेष इंतजाम प्रशासन द्वारा किया जावेगा ताकि किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों के द्वारा उग्र क्रिया कल्प एवं उग्रप्रदर्शन रोका जाय। उपरयुक्त कि जानकारी जिला आटो संघ के पूर्व अध्यक्ष व्ही मधुसूदन राव के द्वारा दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| शुभमन गिल का दूसरी बार टूटा दिल, KKR के खिलाफ एक गलती ने सारी मेहनत पर फेर … – भारत संपर्क| ChatGPT को ‘थैंक्यू’ पड़ रहा महंगा, सैम आल्टमैन ने किया खुलासा – भारत संपर्क| ‘ज्यादा पैसे वालों को हो जाती है दसों बीमारी… योगी के चिकित्सा शिक्षा मंत… – भारत संपर्क| मुंबई में बिहार की 12 साल की तृषा का कमाल, नृत्य प्रतियोगिता ‘अंतरंगा’ में…