सदस्यता अभियान को लेकर जिला भाजपा की कार्यशाला संपन्न, ओपी चौधरी, राधेश्याम राठिया, … – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
सदस्यता अभियान को लेकर जिला भाजपा की कार्यशाला संपन्न, ओपी चौधरी, राधेश्याम राठिया, … – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के परिप्रेक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि यह संगठन पर्व की शुरुआत है और इसमें पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाना है। आज हमारे लिए वातावरण अनुकूल है। देश में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व में तीसरी बार सरकार बनी है और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है।

अब सभी को सदस्य बनाकर,भारत के विकसित देश बनने की यात्रा में सहभागी बनाना है। देश की आजादी के बाद जो नीतियां थीं, वह देश के अनुकूल नहीं थी।राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री दिन रात कार्य कर रहे है,हमे भी उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए इस कार्य को पूरी निष्ठा से पूर्ण करना होगा।आज प्रदेश में हमारी सरकार है सत्ता हमारे लिए सदैव सशक्त राष्ट्र निर्माण का साधन रहा है ना कि सुख भोगने का साधन।

पूर्व विधायक एवं अतिथि वक्ता सौरभ सिंह ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं की तपस्या और त्याग के बल पर ही सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमने कभी विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं किया। धारा 370 खत्म करके , लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमने अपनी इसी वैचारिक प्रतिबध्दता का परिचय दिया है। एक पर्व की तरह हम इस सदस्यता अभियान को मनाएं। श्री सिंह ने 2014, 2019 से लेकर अब तक के सदस्यता अभियान की जानकारी देकर बताया कि पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन इस बार भी होगी। सदस्यता के लिए जाते समय साहित्य के साथ सरकार की उपलब्धियां बताना है और पार्टी के उत्कृष्ट चाल, चरित्र, चेहरे के बारे में भी बताएं। ऑनलाईन सदस्यता के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जिन सदस्यों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे मिस्ड कॉल करेंगे। इसके बाद उनके पास लिंक आएगा जिसे अन्य सदस्य के स्मार्ट फोन पर भेजकर सदस्यता ले सकेंगे। श्री सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर बैठकें करनी है। सदस्यता के विभिन्न चरणों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यता विस्तारक अब सदस्यता सहयोगी होंगे। सभी बूथों पर सांसदों, विधायकों, जि.पं. अध्यक्षों, महापौरों को भी लक्ष्य दिए जाएंगे और सभी बूथ स्तर तक जाएंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 100 विशिष्ट जनों को सदस्य बनाना है। अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त 20 सदस्य बनाना है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता के लिए काम होगा। सक्रिय सदस्य के संबंध में प्रदेश और जिला अध्यक्ष निर्णय लेंगे।सदस्यता अभियान संगठन पर्व’ की जानकारी अलग अलग माध्यमों से दे, सोशल मीडिया में पोस्ट करें, इससे वातावरण बनेगा तो सदस्य संख्या में अप्रत्याशित वृध्दि होगी। इस संबंध में किसी भी बिन्दु पर केन्द्रीय कार्यालय में हेल्प सेंटर से संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकेंगे। श्री सिंह ने कहा कि सदस्यता मिस कॉल, नमो एप और क्यूआर कोड से ली जाएगी। इसमें अपना पूरा लोकेशन और पता अवश्य देना होगा। जिन क्षेत्रों में नेटवर्क बिल्कुल नही है, वहां प्रादेशिक टीम सुनिश्चित करेगी कि वहां पेपर सदस्यता ही स्वीकार होगी।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सदस्यता अभियान महत्वपूर्ण :राधेश्याम राठिया

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि इस सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाना है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा सफल रही है और प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है। सभी कार्यकर्ताओं को समय देकर इस अभियान को सफल बनाना है। सदस्यता अभियान में हमें उन क्षेत्रों पर फोकस करना है जहां हम कमजोर रहते है और सभी समाज व सभी वर्गों का समर्थन हासिल करना है। इस दौरान प्रदेश और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की जाए और साथ ही पार्टी के भावी कार्यक्रमों, योजनाओं के बारे में बताया जाए। श्री राठिया ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए काम कर रही हैं और भ्रष्टाचार के दोषी सीखचों के पीछे जा रहे है। इस तरह भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वासपूर्ण वातावरण का लाभ उठाकर हम सदस्यता अभियान को सफल बनाए।

भाजपा ही एकमात्र कार्यक्रम आधारित राजनीतिक दल है-अरुणधर दीवान

जिला भाजपा महामंत्री अरुणधर दीवान ने अपने उद्बोधन में प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज यह कार्यशाला बहुत महत्वपूर्ण है। सदस्यता अभियान की इस कार्यशाला में सदस्यता के विभिन्न चरणों का कुशल सम्पादन करने के संबंध में हम सब सक्रिय हो। हमारा सबसे प्रमुख कार्यक्रम सदस्यता अभियान है। भाजपा ही एकमात्र कार्यक्रम आधारित राजनीतिक दल है। लेकिन तेजी से काम करें। पिछला सदस्यता अभियान 6 माह तक चला था लेकिन इस बार दो-ढाई माह की अवधि में यह कार्य पूर्ण करना है। श्री दीवान ने कहा कि यह हमारा महत्वपूर्ण कार्य है और किसी अन्य राजनीतिक दल में इसके प्रति गंभीरता नहीं दिखाई देती। इसलिए अब प्राथमिकता के आधार पर सबको सदस्यता अभियान में जुटना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस विकसित भारत का संकल्प व्यक्त किया है, उसमें पार्टी के सभी सदस्यों की महती भूमिका है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करके पार्टी को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाना है।

बूथ स्तर तक प्रवास करके सदस्यता अभियान को पूर्ण करना है –विकास केडिया

बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने कहा कि कोरोना, चुनाव व्यस्तता के चलते इस बार 10 साल बाद हमें संगठन पर्व मनाने का अवसर मिला है। सभी कार्यकर्ता 1 सितंबर से 31 अक्टूबर तक अपने लक्ष्य को अर्जित करें, इसके लिए हमें संगठन पर्व को अपनी प्राथमिकता में रखना है। इस बार के सदस्यता अभियान में एकदम सटीक डाटा मिले, इसके लिए बूथ स्तर तक प्रवास करके सदस्यता अभियान को पूर्ण करना है। भाजपा के 6 बार प्रधानमंत्री देश में रहे और भाजपा मजबूत पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ता हुआ अग्रणी देश के रूप में भारत खड़ा है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की लगन और राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना की अहम भूमिका रही है। हम सबकों अजेय भारत की कल्पना को साकार करने के लिए पार्टी को सर्वग्राही, सर्वस्पर्शी बनाना होगा।

हर स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति होगी, सभी को देंगे लक्ष्य –सतीश बेहरा

जिला महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान की कड़ियों पर ध्यान दें। 2014 में सदस्यता अभियान में 22 लाख सदस्य बनाए गए और 2019 में 9 लाख सदस्य बनाए गए थे। कुल 31.40 लाख सदस्यों को पुनः सदस्यता दिलाई जाएगी। चुनावी रणनीति की तरह ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस निमित्त जिला, मंडल स्तर पर भी कार्यशालाएं होंगीं और मंडल, बूथ प्रभारी नियुक्त होंगे। सभी बूथ नेताओं को एक-एक मंडल का सौंपा जाएगा। संगठन महापर्व का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाना है। सभी सदस्यता टोली सीधे बूथ स्तर पर पहुंचेगी और 200 सदस्य बनाएंगे। द्वितीय चरण में व्यावसायिक, शैक्षिक आदि सार्वजनिक संस्थानों और कमजोर क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। तीसरे चरण में सक्रिय सदस्य बनाएं जाएगे। पेपर और ऑनलाइन सदस्यता का सटीक डाटा प्रदेश प्रदेश और केन्द्र स्तर तक पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाना है।

बैठक प्रारंभ होने के पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो ने संगठन गीत गाया।
आज की बैठक में मंच का संपूर्ण दायित्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश पंडा ने निभाया।
सदस्यता महाअभियान के लिए जिला संयोजक विकास केडिया,सहसंयोजक में अरुण राय,टीकाराम पटेल,सनत नायक एवं महिला सदस्यता के लिए सुषमा खलखो को जवाबदारी दी गई है।

आज की कार्यशाला में गुरुपाल सिंह भल्ला,विवेक रंजन सिन्हा,बृजेश गुप्ता,सुनीति राठिया,हरिशचंद्र राठिया,महेश साहू,रवि भगत,मुकेश जैन ,गोकुल पटनायक,सुरेश गोयल,कमल गर्ग एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी मंचासिन रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन- मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| रायगढ़ की बेटी दीक्षा घोष ने माता रानी के रौद्र रूप और नारी शक्ति को भरतनाट्यम नृत्य… – भारत संपर्क न्यूज़ …| दावा आपत्ति निराकरण एवं अंतरिम वरीयता सूची जारी- भारत संपर्क| Video: 6 छक्के-4 चौके और 248 का स्ट्राइक रेट, अब्दुल समद ने गेंदबाजों को पी… – भारत संपर्क| MP Rain: उफान पर नदियां, खोले जा रहे डैम के गेट और बाढ़ का खतरा… मध्य प्रद… – भारत संपर्क