भाजपा के आगामी सदस्यता अभियान को लेकर संभाग स्तरीय बैठक- भारत संपर्क

0
भाजपा के आगामी सदस्यता अभियान को लेकर संभाग स्तरीय बैठक- भारत संपर्क

बिलासपुर। सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग के बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, सक्ति, मुंगेली, जीपीएम के जिला सदस्यता संयोजक, मंडल सदस्यता प्रभारी एवं मंडल सदस्यता संयोजकों की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन महामंत्री पवन साय ने संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूवात 2 सितम्बर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही प्रारंभ हो जायेगी। उन्होंने बताया कि 3 सितम्बर को प्रदेश में इस अभियान की शुरूवात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही शुरूवात हो जायेगी। तत्पश्चात 4 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में 5 सितम्बर को मंडल स्तर पर और 6 सितम्बर से आमजनों के बीच इस अभियान की शुरूवात हो जायेगी। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को लेकर सुझाव देने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश कार्यालय में भाजपा सदस्यता वार रूम की शुरूवात की गई हैं सभी जिलों और मंडलों में सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस वार रूम के माध्यम से सदस्यता अभियान की निगरानी की जायेगी। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने सरकारी योजनाओं में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा है, और अभी भी काफी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने को तैयार है। हमें सदस्यता अभियान के माध्यम से सभी लोगों को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पिछले सदस्यता अभियान में पार्टी द्वारा रखे गये लक्ष्य से ज्यादा हमने लक्ष्य प्राप्त किया था पिछले सदस्यता अभियान में हमें 10 करोड़ सदस्यता बनाने का लक्ष्य दिया गया था, किंतु हमने 11 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया था। हमने जब दोबारा सदस्यता अभियान चलाया तब 18 करोड़ लोग सदस्य बने। अब नये सदस्यता अभियान की शुरूवात होने जा रही है जिसमें हमने 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, और इस लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने में अवश्य सफल होंगे। मंडल स्तर से बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान में हमें कम से कम प्रत्येक बूथ से 200 नये सदस्य बनाना है। सदस्यता अभियान 4 सितम्बर से जिला मुख्यालयों फिर मंडल स्तर तक समारोह पूर्वक अभियान प्रारंभ किया जायेगा। यह अभियान बूथ स्तर पर भी चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत कोई भी गांव नहीं छूटना चाहिये। अंत में उन्होंने उपस्थित सदस्यों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देकर समाधान किया। श्री साय ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयः की भावना से हमें सभी लोगो को बिना किसी भेदभाव के सदस्य बनाना है। हमें भारतीय जनता पार्टी के विचारो को अधिक से अधिक लोगो तक पहुॅचा कर उन्हें जोड़ना है ताकि हमारी पार्टी और अधिक सशक्त और मजबूत हो सके। सांसदों, विधायकों, पंचायत सदस्यों, पार्षदों व पदाधिकारियों को भी लक्ष्य दिया गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर अधिक से अधिक प्रवास करना है सभी को जिसकी योजना रचना अभी से हमें तैयार करना है। प्रत्येक घरों में पहुॅचकर हमें भाजपा का सदस्य अधिक से अधिक लोगों को बनाना है। मोबाईल के माध्यम से 8800002024 में कॉल करवाना है तत्पश्चात जो लिंक आयेगा उसमें जो जानकारी मांगी जायेगी से पूर्ण रूप से भरना है। मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर जो समिति का गठन किया गया है उन सभी को एक जूटता के साथ इस अभियान के महापर्व में अपने दायित्वनों का निर्वहन करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बैठक के अंत में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर जो लक्ष्य सभी कार्यकर्ताओं को दिया गया है उसे हम सभी को मिलकर पूर्ण करना है और प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाना है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, कृष्णकांत चंद्रा, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, बृजभूषण वर्मा, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, कृष्णकुमार कौशिक, एसकुमार मनहर, अशोक विधानी, विनोद सोनी, मनीष अग्रवाल, सतीश गुप्ता, विजय सिंह, शंकरदयाल शुक्ला, दिनेश सिंह राजपूत, कृष्ण कुमार साहू, प्रदीप कौशिक, निलय तिवारी, दिलेन्द्र कौशिल, संतोष मिश्रा, यदुराम साहू, बीपी सिंह, जीवन मिश्रा, लवकुश कश्यप, घनश्याम दीक्षित, रामलाल साहू, जुगलकिशोर अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल कुमार जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप, दिनेश पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, राजेश तम्बोली, विनोद यादव, दिनेश साहू, नैनलाल साहू, पवन श्रीवास, राजेन्द्र राठौर, रामनाथ तिवारी, हरनारायण तिवारी, रामेश्वर सिंह ठाकुर, रोहिणी बैसवाड़े, सुलेश पाण्डेय सहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संजय बांगर का बेटा जो बना लड़की, उसके नाम क्रिकेट में दर्ज हैं ऐसे रिकॉर्ड – भारत संपर्क| इससे अच्छा पागलखाने…सलमान खान के बिग बॉस का मिला ऑफर, कुणाल कामरा ने दिया ये… – भारत संपर्क| *स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दोकड़ा में प्रवेश प्रारंभ, शिक्षक…- भारत संपर्क| बचपन में ऐसे दिखते थे Anant Ambani, उनकी पूर्व नैनी ने शेयर की ये Rare Photo| DRDO Apprentice Recruitment 2025: डीआरडीओ में निकली अप्रेंटिस की भर्ती, आज से…