लखनऊ में DRI की बड़ी कार्रवाई…10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त,… – भारत संपर्क
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई)की टीम ने काठमांडू से दिल्ली जा रहे एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से 5,209 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में उससे पूछताछ की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी गैंग से जुड़ा हो सकता है. वहीं इसे राजस्व खुफिया निदेशालय की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.
शनिवार को मिली जानकारी के बाद एक आधिकारिक ने बताया कि काठमांडू से दिल्ली जा रही बस में यात्रा कर रहे एक यात्री के पास मादक पदार्थ होने की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने निगरानी बढ़ाई. शुक्रवार को संदिग्ध व्यक्ति की पहचान के बाद लखनऊ में रोक कर तलाशी ली गई. जिसके बाद उसके पास से सफेद पाउडर की चार पैकेट बरामद की गई थीं.
तस्कर के पास से हेरोइन बरामद
उन्होंने बताया कि यात्री के सामान की गहन तलाशी के दौरान चार पैकेट मिले जिनमें 5,209 ग्राम सफेद पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ. मौके पर जांच की गई तो पदार्थ हेरोइन पाया गया. बरामद हेरोइन का कुल मूल्य अवैध बाजार में लगभग 10.418 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस का आशंका है कि आरोपी इससे पहले भी अवैध तस्करी को अंजाम दिया होगा. उससे गहन पूछताछ की गई है.
दिल्ली का रहने वाला है तस्कर
प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया था. प्रतिबंधित पदार्थ ले जा रहे यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी संदीप के रूप में हुई है. वहीं आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी गैंग से जुड़ा हो सकता है. इस मामले की गहन जांच जारी हैं. गिरफ्तार किए गए संदिग्ध तस्कर से पूछताछ की जा रही है.
