धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान – भारत संपर्क न्यूज़ …

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
माँ छुरिया देवी मंदिर प्रांगण में चला स्वच्छता का महाअभियान
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान, दिया स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश
जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आज ग्राम मोहला स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र माँ छुरिया देवी मंदिर प्रांगण में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह एवं कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने स्वयं भाग लेकर मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्वसहायता समूह की स्वच्छता दीदियां तथा स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर सामूहिक श्रमदान किया। सभी ने मंदिर प्रांगण के कोने-कोने को स्वच्छ किया और स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए जागरूकता का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से केवल स्वच्छता कार्य ही नहीं किया गया बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच एवं जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूती दी गई। जिला स्तरीय अधिकारियों -कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदियों की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही जिन्होंने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ श्रमदान किया। इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती चन्द्राकर, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर दुकालू राम ध्रुव, सहायक आयुक्त प्रकाश लहरे सहित सभी विभाग जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आम नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस तस्वीर में कुछ तो गड़बड़ है, ढूंढ लिया तो मान जाएंगे आप हैं जीनियस!|  हमीरपुर रोड़ के पालीघाट में लगा लंबा जाम, एंबुलेंस समेत आमजन घंटों फंसे रहे – भारत संपर्क न्यूज़ …| ईरान ने फिर शुरू किया न्यूक्लियर प्रोजेक्ट, रिपोर्ट में दावा- छिपाया 10 बमों जितना… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ राज्य गठन पश्चात बस्तर में 54 सिंचाई योजनाओं का हुआ निर्माण – भारत संपर्क न्यूज़ …