बारिश होते ही बिजली की डिमांड में आई गिरावट- भारत संपर्क

0

बारिश होते ही बिजली की डिमांड में आई गिरावट

 

कोरबा। एक सप्ताह बाद पुन: मानसून की सक्रियता के साथ ही कोरबा सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही बिजली की खपत में भी कमी आई है। प्रदेश में बिजली की मांग 5 हजार मेगावाट से कम रही। तापमान ऐसा ही रहा तो इससे ऊर्जा की बचत होगी। प्रदेश में बिजली की मांग 4953 मेगावाट के आसपास बनी हुई थी। इसे पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कंपनी लगभग 2000 मेगावाट का सहयोग कर रही थी। अन्य कमी को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार को सेंट्रल पोल से बिजली लेनी पड़ रही थी। प्रदेश में बिजली की खपत 5000 मेगावाट से कम हो गई है लेकिन कोरबा स्थित छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कंपनी की कोरबा पश्चिम की दो इकाईयां उत्पादन से बाहर है। एक इकाई को वार्षिक रखरखाव के लिए बंद किया गया है जबकि दूसरी इकाई तकनीकी गड़बड़ी के कारण उत्पादन से बाहर चल रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक साल में कितने लोग खाते हैं शाही दावत, ट्रंप ने क्या-क्या खाया…दुनिया की सबसे खास… – भारत संपर्क| *जिला महाकुल समाज सेवा समिति जशपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण…- भारत संपर्क| सूर्यकुमार यादव-सलमान आगा को हाथ मिलाने से किसने मना किया, खुल गया राज़! – भारत संपर्क| Top 20 Shows TRP: ‘अनुपमा’ का राज कायम, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने ‘ये… – भारत संपर्क| श्रीरामलला दर्शन योजना : रायगढ़ जिले के 110 तीर्थयात्री अयोध्या धाम के लिए रवाना – भारत संपर्क न्यूज़ …