हाथी ने मकान ध्वस्त कर रौंदी फसल- भारत संपर्क

0

हाथी ने मकान ध्वस्त कर रौंदी फसल

कोरबा। रानीअटारी क्षेत्र से जल्के सर्किल होते हुए उतरदा नदी को पार कर एक दंतैल हाथी बुधवार देर रात पसान रेंज के अड़सरा गांव पहुंच गया। अचानक पहुंचे इस दंतैल ने यहां उत्पात मचाते हुए गंगासिंह पिता भीम सिंह नामक एक ग्रामीण के मकानों को बुरी तरह ढहा दिया, वहीं कुछ लोगों की फसल भी रौंद दिया है। दंतैल के क्षेत्र में पहुंचने व उत्पात मचाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।वहीं वन विभाग का अमला भी सतर्क हो गया है। जानकारी मिलने पर अमले ने मौके पर पहुंचकर उत्पाती दंतैल को खदेड़ा। जिस पर उसने जंगल का रूख किया और बलबहरा होते हुए तराईनार पहुंच गया। वर्तमान में वह तराईनार व पिपरहा के बीच स्थित जंगल के बीच विचरण कर रहा है। इस बीच कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज के गीतकुंआरी में सक्रिय हाथी लबेद पहुंच गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CPL 2025: 48 घंटे में टूटा प्रीति जिंटा का सपना, टीम को मिले 2 मौके, फिर भी… – भारत संपर्क| सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत झिमकी में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन..विधायक…- भारत संपर्क| Tips And Tricks: प्याज दूर कर सकता है इतनी परेशानियां, जानें किन तरीकों से करें…| H-1B वीजा को लेकर बढ़ी टेंशन, ट्रंप ने बदला नियम, लाखों भारतीयों पर पड़ेगा असर – भारत संपर्क| Box Office Collection: निशाने से चूक गई ‘निशांची’, ‘अजेय’ भी पिछड़ी… ‘जॉली VS… – भारत संपर्क