तीन अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं हाथी- भारत संपर्क

0

तीन अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं हाथी

कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में बड़ी संख्या में मौजूद हाथी तीन अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है। वन मंडल में जहां 22 हाथियों का दल रेंज के कापा नवापारा में जमे हुए हैं। वहीं 18 हाथी लालपुर क्षेत्र में सक्रिय है, जबकि पांच हाथी चोटिया क्षेत्र पहुंच गए हैं। पांच हाथियों का यह दल बीती रात चोटिया -चिरमिरी मुख्य मार्ग पर पहुंच गया था। हाथियों के मुख्यमार्ग पर पहुंचने के कारण अफरा-तफरी मच गयी और वाहनों की रफ्तार थम गई। आने जाने वाले लोग हाथियों की वजह से लगे जाम में फंसे रहे और सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मुख्य मार्ग पर मौजूद हाथियों को खदेड़ा तब आवागमन सामान्य हुआ और लोग अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए। इस बीच सूरजपुर से आए लोनर हाथी का लोकेशन परला क्षेत्र में मिलने पर वन विभाग का अमला क्षेत्र में पहुंचकर लोनर की निगरानी में जुट गया है। इधर कोरबा वन मण्डल के गेराव क्षेत्र में दो हाथी अभी भी विचरण कर रहे है। वन विभाग के लिए राहत की बात है कि क्षेत्र में दो दिनों तक मौजूद रहने बावजूद हाथियों ने कोई नुकसान नही पहुंचाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संतु चक्रेस को मिला सपनों का आशियाना, मुख्यमंत्री से पक्के मकान की चाबी पाकर भावुक हुए बुजुर्ग – भारत संपर्क न्यूज़ …| कौन है बिमल पारेख? जो बॉलीवुड सितारों के एक-एक पैसे का रखता है हिसाब – भारत संपर्क| Vi की ‘डूबती नैय्या’ अब होगी पार! 5G को लेकर कंपनी के CEO ने कही ये बड़ी बात – भारत संपर्क| *राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक…- भारत संपर्क| राशिद खान ने अचानक क्रिकेट से बनाई दूरी, IPL 2025 में फ्लॉप रहने के बाद लिय… – भारत संपर्क