हाथियों ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेत में लगी धान की…- भारत संपर्क

0

हाथियों ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेत में लगी धान की फसल को किया चौपट

कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम ही नही ले रहा है। डिवीजन के पसान रेंज में एकाएक सक्रिय हुए 11 हाथियों के दल ने बीती रात सेन्हा में पहुंचकर वहां किसानों की खेतो में लगे धान की फसल को रौंद दिया। सुबह होने से पहले वहां से निकल कर सुखाबहरा पहुंचकर वहां के जंगल में डेरा डाल दिया है। हाथियों द्वारा रात में फसल रौंदे जाने की जानकारी ग्रामीणों को सुबह तब लगी जब वे अपनी फसल को देखने खेतो में पहुंंचे तो वहां लहलाती फसल के स्थान पर उसे रौंदा हुआ पाया। पास में हाथियों के पैरो के बड़ी संख्या में निशान थे। ग्रामीणों को यह समझने में देर नही लगी कि हाथियों ने उनकी फसल का रौंद मेहनत पर पानी फेर दिया है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिस पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आकलन शुरू कर दिया है। सुखाबहरा व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। इस बीच केंदई रेंज में 26 हाथियों का दल कापानवापारा में डेरा डाले हुए है। हाथियों के इस दल ने बड़ा नुकसान नही पहुंचाया है। वहीं 24 हाथी एतमा नगर रेंज के गुरसिया परिसर में विचरण कर रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गर्मी और मानसून में शिलाजीत खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें| Sarangarh News: प्राकृतिक सौंदर्य की आभा गोमर्डा अभ्यारण्य- माड़ोसिल्ली जलप्रपात मन… – भारत संपर्क न्यूज़ …| पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से मिले अजय देवगन? जानें वायरल फोटो का सच – भारत संपर्क| लड़की ने अपने पसंद से किया निकाह… सरेआम मार दी गोली, जोड़े की मौत – भारत संपर्क| गजब! 3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, चुरा ले गई सास का जेवर; पुलिस से बोली… – भारत संपर्क