इंदौर में इंजीनियर की घिनौनी हरकत! शादी टूटी तो लड़की को बदनाम कर दिया, मोह… – भारत संपर्क

0
इंदौर में इंजीनियर की घिनौनी हरकत! शादी टूटी तो लड़की को बदनाम कर दिया, मोह… – भारत संपर्क

सनकी आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में पागल हुए युवक ने सारी हदें पार कर दीं. युवती से शादी न हो पाने से नाराज आरोपी ने उसके न्यूड फोटो न सिर्फ रिश्तेदारों को भेजे, बल्कि पूरे मोहल्ले में चिपका कर उसे बदनाम करने की कोशिश की. मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने सनकी आशिक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक शातिर और सनकी आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने एकतरफा प्यार में एक युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए बेहद घिनौनी साजिश रची थी. आरोपी की पहचान आयुष अग्निहोत्री के रूप में हुई है, जो पेशे से इंजीनियर है और डाटा एनालिस्ट के तौर पर काम करता है. आरोपी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवती और उसके परिवार के संपर्क में आया था, लेकिन कुंडली न मिलने के कारण रिश्ता तय नहीं हो सका.

7 बार भेजे न्यूड फोटो
इसी बात से दुखी और नाराज होकर आरोपी ने युवती से बदला लेने की ठान ली, जिसमें जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने सात बार युवती के न्यूड फोटो उसके रिश्तेदारों को डाक के जरिए भेजे. इतना ही नहीं, उसने मोहल्ले में भी फोटो चिपका कर युवती की सामाजिक छवि खराब करने की कोशिश की. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उज्जैन, देवास, खातेगांव, आष्टा और धार के डाकघरों से पत्र भेजता था, ताकि उसकी पहचान छुपी रहे.

एसिड अटैक की धमकी
वारदात के दौरान वह चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी पहनता था. आरोपी ने क्राइम पेट्रोल के एपिसोड देखकर अपराध करने के तरीके सीखे थे. यही नहीं, आरोपी युवती और उसके परिजनों को एसिड अटैक की धमकी भी दे रहा था, जिससे परिवार दहशत में था. करीब पांच महीने तक बाणगंगा थाना पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही, जिसके बाद मामला पुलिस कमिश्नर की ओर से क्राइम ब्रांच को सौंपा गया.
क्राइम ब्रांच ने दबोचा
क्राइम ब्रांच ने महज 25 दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई में आरोपी के घर से लैपटॉप, प्रिंटर और भेजे गए पत्र भी जब्त किए गए हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

T20 World Cup 2026 Points Table: इटली ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा, टी20 वर्ल्… – भारत संपर्क| महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प,…- भारत संपर्क| खाने में खजूर, धोबी का काम…जेल के भीतर कैसी है इमरान खान की जिंदगी? – भारत संपर्क| Premanand Maharaj To Rajpal Yadav: ‘जीवन में दुख और पैसों की समस्या…’… – भारत संपर्क|   गन लेकर दहशत फैलाने सोशल मीडिया पर बनाया रील, वायरल होते ही घर पहुंच गई पुलिस, किया… – भारत संपर्क न्यूज़ …