Exclusive: क्या बॉलीवुड में धर्म-जाति के आधार पर भेदभाव होता है? अनुभव… – भारत संपर्क

0
Exclusive: क्या बॉलीवुड में धर्म-जाति के आधार पर भेदभाव होता है? अनुभव… – भारत संपर्क
Exclusive: क्या बॉलीवुड में धर्म-जाति के आधार पर भेदभाव होता है? अनुभव सिन्हा-तापसी पन्नू का जवाब जानिए

तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा

Anubhav Sinha And Taapsee Pannu: अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू बॉलीवुड के दो ऐसे स्टार्स, जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं. ये दोनों जब किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाते हैं, तो वो फिल्म भी सामाजिक मुद्दे पर ही आधारित होती है. दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है. अब दोनों ‘अस्सी’ के नाम से एक फिल्म लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म रेप जैसे संवेदनशील मुद्दे पर है. इस फिल्म की चर्चा के बीच तापसी और अनुभव ने TV9 भारतवर्ष के साथ बातचीत में बॉलीवुड से जुड़े एक बड़े सवाल का जवाब दिया है.

दरअसल, कुछ समय पहले एक इंटव्यू में संगीतकार एआर रहमान ने भेदभाव और काम न मिलने को लेकर बात कही थी. उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ सालों में उन्हें काम मिलना कम हो गया है. इस बारे में जब अनुभव और तापसी से सवाल हुआ, उनसे पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव होता है, तो दोनों ने इससे साफ इनकार किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अनुभव का कहना है कि बॉलीवुड भेदभाव अफॉर्ड नहीं कर सकता है.

बॉलीवुड में भेदभाव पर अनुभव सिन्हा

एआर रहमान को लेकर अनुभव ने कहा, “रहमान ने ऐसा कुछ नहीं कहा है. उसने बोला चाइनीस व्हिस्पर्स है. मतलब मैंने किसी को कुछ कहा, उसने किसी को कुछ और कहा और वो बात जब मेरे पास दोबारा पहुंची तो वो ओरिजिनल नहीं रही. मुंबई में, बॉलीवुड में कोई भी कास्ट के तौर पर भेदभाव अफॉर्ड नहीं कर सकता है, क्योंकि अगर कोई आदमी किसी काम में अच्छा है तो अच्छा है, मुझे उसकी जरूरत है.”

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

ये भी पढ़ें-

नागार्जुन बनने वाले थे धुरंधर के रहमान डकैत? एक्टर ने खुद बताई सारी सच्चाई

Guess Who: वो एक्टर, जिसने 5 साल की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड, शोले में किया था काम

‘अस्सी’ रिलीज डेट

बॉलीवुड में धर्म-जाति के आधार पर भेदभाव होने से तापसी और अनुभव दोनों ने साफ तौर पर असहमति जताई है. दोनों ने साफ कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है. बहरहाल, फिलहाल लोगों को ‘अस्सी’ का इंतजार है. फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है. 20 फरवरी को ये फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है. अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में तापसी के साथ जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: विदेशी लड़की ने जीत लिया दिल, महादेव का गाना गाकर इंटरनेट पर मचाया तहलका| Exclusive: क्या बॉलीवुड में धर्म-जाति के आधार पर भेदभाव होता है? अनुभव… – भारत संपर्क| Suryakumar vs Pakistan: कप्तान सूर्या को तोड़ना होगा नाकामी का सिलसिला, तब … – भारत संपर्क| लखनऊ में DRI की बड़ी कार्रवाई…10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त,… – भारत संपर्क| पुतिन के कट्टर विरोधी नवलनी को मेंढक के जहर से मारा गया? 5 यूरोपीय देशों का रूस पर… – भारत संपर्क