भगवान गणेश को दी गईं विदाई, किया विसर्जन- भारत संपर्क

0

भगवान गणेश को दी गईं विदाई, किया विसर्जन

कोरबा। जिले में गणेश उत्सव की धूम मची रही। वहीं अब गणेश विसर्जन का दौर भी शुरू हो चुका है। इस कड़ी में हवन पूजन के साथ बप्पा को विदाई दी जा रही है। शहर में गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज सुनाई दे रही है। गणेश चतुर्थी के शुभारंभ के साथ ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ पूजा पंडालों और घरों में गणेश मूर्ति की स्थापना की गई है। जहां भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 दिनों तक गणेश प्रतिमा स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है। हालांकि कई स्थानों में विसर्जन का क्रम भी शुरू हो चुका है। 5वें दिन से हवन पूजन कर बप्पा को विदाई दी जा रही है। सडक़ों पर बाजे-गाजे के साथ नाचते गाते विसर्जन करने वाले दिखाई पड़ रहे हैं। इन दिनों भारी बारिश से नदी, नाले उफान पर है। ऐसे में विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम भी अलर्ट है। विसर्जन स्थलों में निगरानी की जा रही है। साथ ही रेस्क्यू टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत में इस दिन से शुरू होगी जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ की एडवांस बुकिंग? – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मुस्कूटी से मुख्य मार्ग तक सड़क…- भारत संपर्क| टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने बल्ले से मचाई तबाही, दौड़कर बनाए सिर्फ 7 रन, ठो… – भारत संपर्क| रायगढ़ में 97 हाथियों का दल कर रहा विचरण, एक ही रात में 33 किसानों की धान की फसलों को… – भारत संपर्क न्यूज़ …| NCERT की किताबों में पढ़ा रहे लव जिहाद! तीसरी की छात्रा के पिता ने लगाया आर… – भारत संपर्क