अधिवक्ता संघ चुनाव: प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटी में कैद,…- भारत संपर्क

0

अधिवक्ता संघ चुनाव: प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटी में कैद, सोमवार को होगी मतगणना, 771 वोटर में से 717 ने डाला वोट, काउंटिंग का होगा ऑनलाइन प्रसारण

कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए रविवार को वोट डाले गए। प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटी में कैद हो गई है। सुबह 9:00 बजे कक्ष क्रमांक 1 से गिनती शुरू होगी। संघ में 771वोटर हैं, जिनमें 717 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान 96 फीसदी रहा। मतदान के बाद जिला न्यायालय परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम में मत पेटी को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। मतों की गणना का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अब्दुल रहमान, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह, अधिवक्ता गणेश कुलदीप व अधिवक्ता सुधीर कुमार निगम ने मैदान संभालते हुए चुनौती पेश की है। अध्यक्ष के अलावा सचिव पद पर भी चार प्रतिस्पर्धी चुनावी रण में हैं। इनमें नूतन सिंह ठाकुर, प्रशांत कुमार धुर्य, रघुनन्दन सिंह ठाकुर और सुनील यादव के बीच घमासान मुकाबले देखने को मिला है। मुख्य चुनाव अधिकारी गोपी कौशिक, कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी कोरबा द्वारा जिला अधिवक्ता संघ कोरबा (छत्तीसगढ़) के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2024-26 के लिए नामांकन फार्म की जांच पश्चात् पात्र प्रत्याशियों की प्रकाशन सूची प्रकाशन 29 मार्च 2024 को शाम 4 बजे किया गया था। इसके अनुसार अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार अब्दुल रहमान, धनेश कुमार सिंह, गणेश कुलदीप, सुधीर कुमार निगम चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष वरिष्ठ (पुरुष) के लिए अनीष कुमार सक्सेना, बद्री प्रसाद मोदी, नरेश कुमार साहू और संदीप प्रजापति के बीच मुकाबला हो रहा है। उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला) के लिए राजेश्वरी राठौर, शिवकुमारी कंवर, उत्तरा राठौर मैदान में हैं। सचिव पद पर नूतन सिंह ठाकुर, प्रशांत कुमार धुर्य, रघुनन्दन सिंह ठाकुर और सुनील यादव के बीच चुनावी रण में घमासान देखने को मिला। सहसचिव पद पर बालक राम बरेठ, नंद किशोर पासवान, राजू कुमार देवांगन मैदान में हैं।कोषाध्यक्ष पद पर कब्जा करने सौरभ अग्रवाल, अमर नाथ कौशिक, सुनील कुमार सोनवानी के मध्य, ग्रंथालय सचिव पद के लिए कमलेश कुमार श्रीवास, क्रांति कुमार श्रीवास, राजकुमार यादव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के लिए लक्ष्मण प्रसाद पटेल व सुरेश कुमार महंत के बीच मुकाबला है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अब्दुल नफीस खान, छतराम साहू, ज्योति वर्मा, खेम लाल किशोर, प्रवीण कुमार राठौर, रामेश्वर सिंह कंवर, रीता पुलस्त, रोमेश सिंह ठाकुर व शिल्पा दांडेकर चन्ने समेत कुल नौ लोग मैदान में हैं। अब इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सोमवार को होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| शुभमन गिल का दूसरी बार टूटा दिल, KKR के खिलाफ एक गलती ने सारी मेहनत पर फेर … – भारत संपर्क| ChatGPT को ‘थैंक्यू’ पड़ रहा महंगा, सैम आल्टमैन ने किया खुलासा – भारत संपर्क| ‘ज्यादा पैसे वालों को हो जाती है दसों बीमारी… योगी के चिकित्सा शिक्षा मंत… – भारत संपर्क| मुंबई में बिहार की 12 साल की तृषा का कमाल, नृत्य प्रतियोगिता ‘अंतरंगा’ में…