मोबाइल की खातिर बड़े भाई ने छोटे को सुलाई थी मौत की नींद,…- भारत संपर्क

0

मोबाइल की खातिर बड़े भाई ने छोटे को सुलाई थी मौत की नींद, कत्ल की गुत्थी को पाली पुलिस ने सुलझाया

कोरबा। पाली पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझा ली है। युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही बड़े भाई ने कर दी थी। मोबाईल को लेकर दोनों भाई के बीच विवाद होने से आरोपी ने गुस्से में आकर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पाली थाना अन्तर्गत ग्राम बसीबार निवासी अमन कुमार पिता शोभा सिंह उम्र 18 14 मार्च की रात्रि 11.00 बजे घर से निकला था, 15 मार्च सुबह 07.00 बजे मृतक का शव पड़ोस के दिलीप कुमार यादव के बाड़ी में मिला। सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया। पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतक की मौत संदेह प्रद था। गले में रस्सी जैसे काला निशान होने पर मर्ग पंचनामा कार्यवाही बाद मृतक के शव को दिनांक पी.एम हेतु सीएचसी पाली रवाना किया गया। शव का पी.एम डॉक्टर टीम द्वारा किया गया। शार्ट पी.एम रिपोर्ट 16। मार्च को प्राप्त हुआ, जिसमें डॉक्टर ने मृतक अमन कुमार की मृत्यु गला दबाने व दम घुटने से होना लेख किया। प्रथम दृष्टया में अपराध धारा हत्या का पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के निर्देशन पर निरीक्षक चमन सिन्हा थाना प्रभारी पाली के द्वारा टीम गठित किया गया। साथ में एफएसएल प्रभारी डॉ सत्यजीत कोसरिया मौका घटना स्थल जाकर घटना स्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन लिया गया, मृतक के ही घर वालो पर संदेह होने पर मृतक के बडे भाई अभिषेक यादव पिता शोभा सिंह यादव उम्र 21 साल से पूछताछ की गई, जिसमें वह टूट गया और छोटे भाई की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि दोनों शराब पिए हुए थे,अभिषेक शादी प्रोग्राम से क़रीबन 10.30 -11 बजे घर आ रहा था तो घर के सामने गली से अमन बाहर जा रहा था, देर रात बाहर घूमने जाने के संबध में दोनो भाई के विवाद होने पर मृतक अमन द्वारा मोबाइल पटकने और दिलीप कुमार के बाड़ी तरफ भागने पर पीछे पीछे आरोपी अभिषेक सिंह दौड़ाते हुये गया। दिलीप के बाड़ी में मृतक अमन कुमार के गला में मोबाईल चार्जर केबल से गला में फंसा कर पीछे से खीच दिया जिससे मृतक अमन कुमार बेहोश हो गया, आरोपी अभिषेक मृतक का मोबाईल एंव मोबाईल चार्जर का केबल को लेकर अपने घर चला गया और सो गया। गवाहान के समक्ष मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसने अपने कथन में मृतक अमन का गुस्से में आकर हत्या करना स्वीकार किया। इस आधार पर घटना में प्रयुक्त मोबाईल चार्जर का केबल सफेद कलर का लम्बाई 29 ईंच एंव मृतक अमन का वीवो कम्पनी का मोबाईल जिसका सामने का स्क्रीन टूटा हुआ है को जप्त किया गया। आरोपी अभिषेक कुमार यादव को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किराया जमा नहीं करने पर जेल परिसर की चार दुकानें सील, 1 लाख 29 हजार की वसूली – भारत संपर्क न्यूज़ …| थाईलैंड-कंबोडिया विवाद, डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को जिनपिंग ने नकारा – भारत संपर्क| CGMSC द्वारा दवाओं की गुणवत्ता को लेकर लगातार बरती जा रही है सतर्कता – भारत संपर्क न्यूज़ …| बिग बॉस 19: ‘लव एंगल’ पर छिड़ा घमासान, फरहाना भट्ट पर फूटा प्रणित मोरे का… – भारत संपर्क| *जनपद सदस्य से दुर्व्यवहार पर बवाल : जनपद उपाध्यक्ष ने तहसीलदार सन्ना रोशनी…- भारत संपर्क