मुफ्त की रेल यात्रा करने का ढूंढा अजीबोगरीब उपाय, अब खानी…- भारत संपर्क

0
मुफ्त की रेल यात्रा करने का ढूंढा अजीबोगरीब उपाय, अब खानी…- भारत संपर्क




मुफ्त की रेल यात्रा करने का ढूंढा अजीबोगरीब उपाय, अब खानी होगी हवालात की हवा – S Bharat News























मुफ्त की रेल यात्रा करने के लिए उसने अजीबोगरीब रास्ता अख्तियार किया, लेकिन जब पकड़ा गया तो असलियत जानकर सभी हैरान रह गए। हावड़ा से मुंबई की ओर जाने वाली आजाद हिंद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के यात्री उस समय सहम गए जब उन्होंने हाथ में हथकड़ी लगे एक व्यक्ति को देखा जो शराब के नशे में धुत्त था और यात्रियों के साथ झगड़ा कर रहा था। पहली नजर में लोगों को लगा कि वह पुलिस की कस्टडी से भागा कोई अपराधी होगा। वह ट्रेन में किसी और अपराध को अंजाम न दे दे, इससे लोग डरे सहमे थे। इन्हीं में से कुछ लोगों ने जीआरपी पुलिस को इसकी सूचना दे दी। यह सुनकर जीआरपी भी चौकन्नी हुई और मौके पर पहुंच कर हथकड़ी लगे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पता चला कि पकड़ा गया आरोपी आदर्श नगर रायपुर का रहने वाला विवेक मीका है, लेकिन जब उसने असलियत बताई तो जीआरपी भी हैरान रह गई।

दरअसल विवेक मीका रायपुर पंडरी थाने में सफाई कर्मी है। थाना पंडरी के दो आरक्षक किसी काम से हावड़ा जा रहे थे ,तो उसे भी उनके साथ घूमने का शौक हुआ लेकिन उनके पास टिकट के पैसे नहीं थे तो फिर आरक्षकों ने एक अजीब उपाय किया। आरक्षकों ने विवेक मीका को हथकड़ी पहना दी और ऐसा प्रदर्शित किया कि वह किसी अपराधी को पेशी के लिए ले जा रहे हैं। उन्हें लगा कि ऐसा करने पर टीटी टिकट नहीं पूछेगा और वह मुक्त की यात्रा कर पायेगा । अपने मकसद में वह सफल भी रहा लेकिन वापस लौटते समय आजाद हिंद एक्सप्रेस में सवार होने से पहले इन लोगों ने जमकर शराब पी। एक बार फिर से विवेक मीका के हाथ में हथकड़ी पहनाकर दोनों आरक्षक खुद मदहोश हो गए और फिर हथकड़ी के साथ विवेक मीका यात्रियों के बीच पहुंचकर हंगामा मचाने लगा, जिससे पूरे कांड का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने विवेक को गिरफ्तार कर रायपुर के थाना पंडरी के हवाले कर दिया है।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिलीज से पहले अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ ने छाप लिए इतने करोड़, एडवांस… – भारत संपर्क| *big breaking jashpur:- साप्ताहिक बाजार में कट्टे की नोक पर व्यवसायी से 45…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ की पीडीएस व्यवस्था पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025: शतक बना अपशकुन…ईशान किशन लगातार छठी बार फेल, मुंबई ने किया बुरा… – भारत संपर्क| फर्जी डॉक्टर के विरुद्ध में 24 को कांग्रेस की न्याय यात्रा- भारत संपर्क