सरायपाली में अग्रवाल समाज के ऐतिहासिक अग्रोहा धाम भवन की रखी गई आधारशिला, हुआ… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
सरायपाली में अग्रवाल समाज के ऐतिहासिक अग्रोहा धाम भवन की रखी गई आधारशिला, हुआ… – भारत संपर्क न्यूज़ …

इस भव्य गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल सहित छग, ओडिशा के समाज के अनेकों पदाधिकारियों ने की शिरकत
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सराईपाली भले ही छोटी बस्ती है लेकिन अब वृहद अग्रोहा धाम के बन जाने से छत्तीसगढ़ के बड़े नगरों में होने लगेगी गिनती
भूमिपूजन के साथ अब सामाजिक भवन अग्रोहा धाम का होगा निर्माण

आसपास के साथ रायगढ़ और रायपुर सभाओं के अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे

कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट महासचिव अवधेश अग्रवाल व पवन अग्रवाल ने किया

भारत संपर्क न्यूज़ 11 फरवरी/ सराईपाली। नगर में बन रहे सामाजिक भवन अग्रोहा धाम का भव्य भूमिपूजन समारोह बुधवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल , विधायक सरायपाली चातुरी नंद इसके अलावा अग्र संस्थाओं के प्रतिनिधि में अग्रवाल सभा रायपुर के महामंत्री मनमोहन अग्रवाल आंचलिक अग्रवाल महासभा के संरक्षक नंदकिशोर अग्रवाल सारंगढ़, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ओड़िसा, अध्यक्ष आंचलिक अग्रवाल महासभा डॉ नंदकिशोर अग्रवाल बसना, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किशन अग्रवाल के साथ रायगढ़ अग्रोहा धाम के संस्थापक अध्यक्ष राकेश अग्रवाल एवं अंचल के अग्रवाल सभाओं के अध्यक्ष सरसींवा अग्रवाल सभा विनय केड़िया, बरमकेला अध्यक्ष गोवर्धन अग्रवाल, सांकरा अध्यक्ष, भंवरपुर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, बसना अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, पिथौरा अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, बागबाहरा अग्रवाल के प्रतिनिधि मण्डल में मनोज अग्रवाल, आंचलिक महिला मण्डल अध्यक्ष वीणा देवी अग्रवाल, महासभा के कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल भंवरपुर, अग्रवाल सभा सराईपाली अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महाराजा श्री अग्रसेन ट्रस्ट के अध्यक्ष विश्वजीत गुप्ता, आर्किटेक्ट वरूण सिंघानिया, अग्रवाल सभा रायपुर के कोषाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, बालसी सरपंच के साथ महाराजा श्री अग्रसेन ट्रस्ट के संरक्षक चतुर्भुज अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल आसपास के सामाजिक जन उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सराईपाली भले ही छोटी बस्ती है लेकिन अब वृहद अग्रोहा धाम के बन जाने से छत्तीसगढ़ के बड़े नगरों में होने लगेगी। सराईपाली सामाजिक गतिशीलता के लिए जाना जाता है । विधायक चातुरी नंद ने अगवाल समाज जनहित में हर कार्यक्रम में शामिल होने सहयोग करने भावना की सराहना की । रायगढ़ से आए राकेश अग्रवाल ने कहा कि अग्रोहा धाम की परिकल्पना सराईपाली जैसी जगह में करना और उसे जिस तेजी से साकार किया जा रहा है वह सराहनीय है। हम बचपन से ही सराईपाली के नियमों और आदर्शों की चर्चा सुनते रहे हैं आधुनिक परिवेश में यह एक नई धरोहर होगी। रायपुर के मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ हो नही भारत में सराईपाली समाज की मिशाल दी जाती है यहां एक अनुशासित समाज है और आधुनिक सोच वाला। नए अग्रोहा धाम की परिकल्पना ने नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के संयोजन का नया उदाहरण पेश किया है। संरक्षक ओम अग्रवाल ने इस परिकल्पना पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ट्रस्टी महावीर अग्रवाल ने समाज में हो रहे बदलाव पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे कैसे बचा सकते हैं इस पर पहल करने की बात कही। सराईपाली अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने इस अग्रोहा धाम की परिकल्पना को आरंभ में कठिन और बाद में साकार होने वाला सहज सपना बताया यह सबके सहयोग, समर्पण की मिशाल बताया। महासभा अध्यक्ष डॉ अग्रवाल ने कहा कि कुछ कर दिखाने का जज्बा सदैव ही सराईपाली अग्रवाल समाज मे रहा है चूंकि यह उनकी जन्म भूमि है हम सैदव एक आत्मीय जुड़ाव महसूस करते हैं ।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजकर 11 मिनट में 31 ट्रस्टियों के परिवारों के साथ अतिथि एवं अग्र बंधुओं द्वारा भूमिपूजन में शामिल होकर गरिमा प्रदान की। उसके बाद सभी ने कुदाली लगाकर निर्माण की प्रतिकात्मक शुरूआत की। इस अवसर पर बड़े हाल के दानदाता जयनारायण गुप्ता, छोटे हॉल के दानदाता निरंजन और अनुप अग्रवाल और जयभगवान अग्रवाल बसना के साथ मंदिर दानदाता मदन अग्रवाल, कुंआ दानदाता बोर दानदाता के साथ रूम दानदाताओं का भी सम्मान किया गया।
बाक्स
पूजन 11फरवरी 11 बज कर 11 मिनट में संपन्न
सरायपाली में भव्य अग्रोहा धाम का भूमि पूजन, लगभग 1000 लोगों की उपस्थिति में
ऐतिहासिक आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेन चौक में महाराजा श्री अग्रसेन जी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई।

ट्रस्टियों एवं स्थानीय अग्रवाल समाज इसके पश्चात आतिशबाजी एवं ढोल-नगाड़ों के साथ सभी प्रस्तावित भूमि पूजन स्थल – अग्रोहा धाम पहुंचे।
दानदाताओं का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
आयोजन स्थल पर लगभग 1000 से अधिक लोगों की उपस्थित रहे
कार्यक्रम पूर्णतः भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टैक्स के मोर्चे पर सरकार को मिली बड़ी खुशखबरी, खजाने में आए…- भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण…- भारत संपर्क| सरायपाली में अग्रवाल समाज के ऐतिहासिक अग्रोहा धाम भवन की रखी गई आधारशिला, हुआ… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bangladesh Election 2026: नई दिल्ली से दूरी, बीजिंग-इस्लामाबाद से नजदीकी! ऑब्जर्वर… – भारत संपर्क| एजुकेशन सिस्टम बदलने के लिए AI का कैसे हो इस्तेमाल? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र…