नि:शुल्क आर्थोपेडिक परामर्श एवं निदान शिविर 21 को- भारत संपर्क

0

कोरबा। भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) कोरबा, एम जे एम हॉस्पिटल एवं शेल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में कन्हैयालाल गंगवाल की स्मृति में नि:शुल्क आर्थोपेडिक परामर्श एवं निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 21 फरवरी को प्रात: 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक एम जे एम हॉस्पिटल नया बस स्टैंड, विशाल मेगा मार्ट के सामने, टीपी नगर कोरबा में आयोजित होगा। शिविर में शेल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. धीरन मांकड़ एवं आर्थोपेडिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. परेश गमारा मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक मरीजों से अग्रिम पंजीयन कराने तथा अपने पूर्व चिकित्सा परीक्षण संबंधी रिपोर्ट साथ लाने का अनुरोध किया गया है। पंजीयन के लिए डॉ. प्रिंस जैन 9479118941, पारस जैन 9329872807, गौतम जैन 7999878155,
श्रीपाल जैन 7000487385, नरेश जैन 9425540167, नितेश जैन 9755142500, महावीर जैन 9827103069 और संतोष जैन 9424144888 से संपर्क किया जा सकता है। भारतीय जैन संगठन से योगेश जैन एवं पारस जैन ने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत…अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का दावा – भारत संपर्क| *आंगनबाड़ियों की स्थिति सुधारने प्रियावंदा सिंह जूदेव करेगीं पहल, शहर में चल…- भारत संपर्क| फिनलैंड का एजुकेशन सिस्टम है दुनिया में नम्बर 1, जानें यहां टीचर बनने के लिए…| Varun Chakravarthy: 1575 दिन बाद खुला वरुण चक्रवर्ती का खाता, पाकिस्तान से … – भारत संपर्क| Pawan Singh: सीना चौड़ा कर दिया… पवन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में बांधे… – भारत संपर्क