मुड़ापार में नवरात्रि से मचेगी गरबा की धूम- भारत संपर्क

0

मुड़ापार में नवरात्रि से मचेगी गरबा की धूम

कोरबा। दशहरा एवं गरबा उत्सव समिति रामलीला मैदान मुड़ापार में इस वर्ष भी गरबा का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन से यहां गरबा की धूम मचेगी। दशहरा मैदान में रोजाना 9 दिनों तक रात 8 बजे से गरबा का आयोजन शुरू होगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि सप्तमी पर भंडारा का आयोजन किया गया है। 3 अक्टूबर को दीप प्रज्वलन और गरबा आरंभ होगा। दशमी 12 अक्टूबर को महिला कर्मा नर्तक दल द्वारा कर्मा नृत्य प्रदर्शन सहित झांकी निकाली जाएगी। साथ ही दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। 50वें वर्ष किए जा रहे आयोजन से पहले यहां रामलीला का भी आयोजन किया गया। 26 से शुरू हुए रामलीला में मिर्जापुर के कलाकार अभिनय प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वीकृत किये 58 लाख, जिले के तेरह गांवो में…- भारत संपर्क| TV9 Festival of India 2025: टीवी 9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया में जलवा बिखेरेंगे सिंगर…| 60 करोड़ बजट, कमाई 235 करोड़… बस्ती में बनी वो फिल्म, जिसमें दिखी गरीबी-तंगी,… – भारत संपर्क| स्कॉर्पियो कार से हाईवे पर की स्टंटबाजी… Video वायरल हुआ तो पड़ गए लेने क… – भारत संपर्क| पीएम मोदी की मां को फिर दी गई गाली? सम्राट चौधरी ने शेयर किया वीडियो, मंच…