गड्ढे में गिरकर हुई बालिका की मौत- भारत संपर्क

0

गड्ढे में गिरकर हुई बालिका की मौत

कोरबा। सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर 13 साल की एक लडक़ी की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। घटना कुसमुंडा थाना अंतर्गत गेवरा बस्ती की है। यहां रहने वाले सुनील दास महंत ने घर के पीछे सेप्टिक टैंक बनाने के लिए गड्ढा खोदवाया था। बारिश के दिन में कार्य बंद था। इसमें पानी भर गया था। इस बीच सुनील की 13 साल की लडक़ी घर से निकलकर पीछे बाड़ी में चली गई। जहां सेप्टिक टैंक के लिए खड्ढा खोदा गया था। बच्ची पानी में गिर गई। उसकी मौत हो गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। लेकिन उन्हें इसकी जानकारी काफी देर बाद हुई। बच्ची की मौत की सूचना आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैली। लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने एक दूसरे से बातचीत कर मामले की जानकारी दी। बताया जाता है कि सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में आसपास के क्षेत्र का पानी आकर भर गया था। इससे लडक़ी की मौत हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार के विकास के लिए 40.89 करोड़ के 13 का…- भारत संपर्क| November 2025 Exam Calender: यूपीएससी, एसएससी, रेलवे सहित नवंबर में होंगी ये…| Kartik Aaryan Film: कार्तिक की लगी लॉटरी, मिल गई चौथी बड़ी फिल्म, 900 करोड़ी… – भारत संपर्क| *जशपुर के युवाओं ने छुआ हिमालय की ऊंचाइयों को, 5350 मीटर की ऊंचाई पर…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और… – भारत संपर्क न्यूज़ …