*शासकीय हाई स्कूल  के व्याख्याता निलंबित,सरगुजा कमिश्नर ने की बड़ी…- भारत संपर्क

0
*शासकीय हाई स्कूल  के व्याख्याता निलंबित,सरगुजा कमिश्नर ने की बड़ी…- भारत संपर्क

जशपुर,02फरवरी,2024/  राजीव अम्बस्थ, व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल घटमुंडा, विकासखंड कुनकुरी, जिला जशपुर के द्वारा विद्यालयीन समय में छात्रों के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर के द्वारा गठित जांच समिति के जांच प्रतिवेदन अनुसार श्री अम्बस्थ द्वारा छेड़खानी एवं अश्लील हरकत करने की प्रथम दृष्टया पुष्टि की गई है। सरगुजा कमिश्नर ने प्रभाव से तत्काल निलंबित कर दिया है।
श्री अम्बस्थ का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एव 22(3) के विपरीत है। अतःश्री राजीव अम्बस्थ व्याख्याता (एलबी) शासकीय हाई स्कूल घटमुंडा विकासखंड कुनकुरी जिला जशपुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव जिला जशपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1983 वनडे वर्ल्ड कप से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी तक… 79 सालों में भारतीय क्रिक… – भारत संपर्क| परमाणु मिसाइल लेकर उड़ने वाला था प्लेन, अब भारत-पाक जंग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का दावा – भारत संपर्क| पहली बीवी से तलाक, दूसरी से शादी… अब तीसरी दुल्हन ढूंढ लाया पति, बेटी की … – भारत संपर्क| गजब! कोर्ट में चल रहा था पति-पत्नी का केस, पति को पीटते हुए उठा ले गई पत्नी| मुख्यमंत्री साय ने धरमजयगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी… – भारत संपर्क न्यूज़ …