रोटरी रॉयल बिलासपुर द्वारा सरकंडा थाना परिसर में वृहद…- भारत संपर्क

0
रोटरी रॉयल बिलासपुर द्वारा सरकंडा थाना परिसर में वृहद…- भारत संपर्क




रोटरी रॉयल बिलासपुर द्वारा सरकंडा थाना परिसर में वृहद वृक्षारोपण – S Bharat News























रोटरी क्लब ऑफ रॉयल बिलासपुर द्वारा आज सरकंडा थाना परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया गया। हल्की बारिश के बीच नीम, आम, कटहल, बादाम, कदम आदि अनेक फलदार वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सीए मनीष गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति रोटरी सत्र 2024-25 का आरंभ भी हम वृक्षारोपण से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य का यह प्रकृति दायित्व है कि अपने जीवनकाल में वह विभिन्न प्रकारों से वृक्षों का उपयोग करते हैं कम से कम उतने वृक्ष तो लगाने ही चाहिए तथा क्लब इस वर्ष 1000 वृक्षों का लक्ष्य लेकर चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि क्लब के इस वर्ष की कार्ययोजना में एक ऑक्सीजोन बनाने की योजना भी शामिल है जिसे इस सत्रांत तक पूरा कर लिया जाएगा। क्लब से सचिव रोटेरियन पी भास्कर नायडू ने सरकंडा थाना स्टॉफ का इस कार्य में उनके सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग सहित पूरा थाना स्टाफ एवं रोटरी रॉयल बिलासपुर से रोटेरियन साथी अमित पाल सिंह टुटेजा, पियूष बजाज, सुमित पाल सिंह सलूजा, मनिंदर सिंह छाबड़ा, सागर बंजारे, उमाकांत शर्मा, मुकेश साहू, सतविंदर सिंह अरोरा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEET UG 2025 Result: AIIMS दिल्ली में 7 हजार रुपये से कम में करें MBBS, जानें…| Viral Video: पति के आते ही गर्लफ्रेंड की बालकनी से कूद गया बॉयफ्रेंड, पड़ोसी ने कैमरे…| *”बाइकर्स ऑफ जशपुर” गैंग पर SSP शशि मोहन सिंह एवं टीम ने किया सर्जिकल…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन…- भारत संपर्क| इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर ने अचानक छोड़ा क्रिकेट, वर्ल्ड कप से ठीक पहले ल… – भारत संपर्क