Gulfstream G500: शानदार सोफा-सीट और 10 अरब कीमत, मरियम नवाज के लिए खरीदे गए G500… – भारत संपर्क

0
Gulfstream G500: शानदार सोफा-सीट और 10 अरब कीमत, मरियम नवाज के लिए खरीदे गए G500… – भारत संपर्क
Gulfstream G500: शानदार सोफा-सीट और 10 अरब कीमत, मरियम नवाज के लिए खरीदे गए G500 लग्जरी विमान में क्या क्या?

पाकिस्तान के पंजाब की सियासत में इन दिनों एक विमान सबसे ज्यादा चर्चा में है. वो भी ऐसा-वैसा नहीं, 10 अरब रुपये का लग्जरी जेट. चर्चा है कि 2019 में बना Gulfstream G500 विमान मुख्यमंत्री मुरियम नवाज लिए लिया गया है. हालांकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसकी खुलकर पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक ऐसी नौकरी विज्ञापन ने मामला गरमा दिया जिसमें खास तौर पर इसी मॉडल पर प्रशिक्षित पायलट की मांग की गई थी.

ओपन सोर्स एविएशन ट्रैकिंग और रणनीतिक मामलों के जानकारों के मुताबिक यह विमान पहले अमेरिका में N144S रजिस्ट्रेशन के साथ उड़ान भरता था. अब इसे वीआईपी उड़ानों के लिए इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है. यह विमान आमतौर पर बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्षों या टॉप कॉरपोरेट सीईओ द्वारा इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अगर किसी प्रांतीय सरकार के पास यह जेट है, तो जाहिर है लोगों के मन में सवाल उठेंगे. आखिर यह विमान कितना खास है? आइए आसान भाषा में समझते हैं.

कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

एविएशन इंडस्ट्री के अनुमान के अनुसार इस जेट की कीमत 38 से 42 मिलियन डॉलर के बीच बताई जा रही है. यानी पाकिस्तानी रुपये में देखें तो यह रकम 10 अरब रुपये से भी ज्यादा बैठती है. विमान की कीमत उसकी अंदरूनी सजावट और रखरखाव की स्थिति पर निर्भर करती है. इतनी बड़ी रकम में खरीदे गए इस जेट को लेकर स्वाभाविक तौर पर सवाल उठ रहे हैं कि पाकिस्तान जिसकी अर्थव्यवस्था चरमराई हुई ऐसे में क्या यह जरूरत थी या शौक?

Maryam Nawaz Flight

अंदर से किसी फाइव-स्टार होटल से कम नहीं

इस विमान की असली चमक उसके केबिन में नजर आती है. अंदर का इंटीरियर पूरी तरह कस्टमाइज किया जा सकता है. इसमें एक साथ 19 लोग आराम से बैठ सकते हैं और 8 लोग सो भी सकते हैं. सोफा जैसी मुलायम सीटें, मीटिंग या डाइनिंग के लिए अलग स्पेस, आगे या पीछे गैली (रसोई) का विकल्प, यहां तक कि एंटरटेनमेंट रूम या अलग लाउंज भी बनाया जा सकता है.

G500 Fleet

दो बड़े दिवान और चार बड़े पैनोरमिक ओवल विंडो के जरिए भरपूर रोशनी मिलती है. बिजनेस जेट में सबसे बड़े माने जाने वाले 14 खिड़कियां इसे और खास बनाती हैं. सबसे बड़ी बात केबिन में 100% ताज़ी हवा का सिस्टम और कम केबिन ऊंचाई का दबाव, जिससे लंबी उड़ान के बाद भी यात्री थकान महसूस नहीं करते.

रफ्तार और रेंज: लंबी दूरी की लग्जरी उड़ान

G500 लंबी दूरी तय करने वाला हाई-स्पीड जेट है. यह करीब 4,500 नॉटिकल मील (करीब 8,300 किलोमीटर) तक बिना रुके उड़ सकता है. इसकी अधिकतम रफ्तार मैक 0.925 तक जाती है, जो बिज़नेस एविएशन में काफी तेज मानी जाती है.

Maryam Nawaz

कम उड़ान घंटों में ज्यादा दूरी तय करने का मतलब है कम मेंटेनेंस ब्रेक, ज्यादा समय उपलब्ध और क्रू भी तरोताजा रहता है. यही वजह है कि इसे अक्सर बड़े उद्योगपति और राष्ट्राध्यक्ष इस्तेमाल करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ramadan 2026: रमजान में पहनें सफेद रंग के सूट, आमना शरीफ से लें डिजाइन के आइडिया| NCERT ने 8 साल तक के बच्चों के लिए लॉन्च किया AI ऐप, जानें ई-मैजिक बॉक्स में…| Gulfstream G500: शानदार सोफा-सीट और 10 अरब कीमत, मरियम नवाज के लिए खरीदे गए G500… – भारत संपर्क| औरैया में तेज रफ्तार का कहर… नहर में जा गिरी कार, महिला समेत तीन लोगों की म… – भारत संपर्क| नीट छात्रा डेथ केस: डर और दहशत में जी रहा परिवार.. कहां से आ रही धमकी पे…