श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में मनाया गया गुरु पूजन…- भारत संपर्क

0
श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में मनाया गया गुरु पूजन…- भारत संपर्क

सरकण्डा स्थित श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार के साथ ही महारुद्राभिषेकात्मक महायज्ञ नमक चमक विधि द्वारा प्रारंभ हो गया है जोकि निरंतर एक माह तक चलेगा। इसी कड़ी में पीताम्बरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज अपने परमश्रद्धेय प्रातः स्मरणीय सद्गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी महाराज के दर्शन हेतु उनके समाधि स्थल स्वामी एकरसानन्द आश्रम मैनपुरी गए हुए थे जहाँ गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर दैवी संपद् मंडल के स्थापना स्थल मे दैवी संपद् मंडल के संस्थापक स्वामी एकरसानन्द सरस्वती जी महाराज, स्वामी भजनानंद सरस्वती जी महाराज की प्रतिमा का पूजन किया गया।तत्पश्चात परमश्रद्धेय प्रातः स्मरणीय सद्गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी महाराज गुरुदेव की समाधि एवं चरण पादुका का पूजन किया,तत्उपरांत दैवी सम्पद् मंडल के परमाध्यक्ष स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज का पूजन किया गया।

तत्पश्चात 22 जुलाई को पीठाधीश्वर जी के आने पर उनके अनुयायियों, भक्तो द्वारा उनका गुरु पूजन किया गया एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया।इस अवसर परश्री संजय श्रीवास्तव,श्रीमती नीशा श्रीवास्तव बहराईच उत्तरप्रदेश, श्री यशवंत शर्मा, श्रीमती प्रिया शर्मा, श्री संतोष गुप्ता,श्रीमती संगीता गुप्ता, कु.सुपर्णा सिंह,श्रीमती बीना सिंह,श्री अखिल वर्मा,श्री दीपेश पाण्डेय,श्रीमती अमिता पाण्डेय,चि.केसरीनंदन पाण्डेय,कु.गौरी पाण्डेय,श्रीमती लक्ष्मी देवी पाण्डेय,कु.अंकिता पाण्डेय,कु.अपराजिता पाण्डेय,पं. मधुसूदन पाण्डेय,पं. चिरंजीवी पाण्डेय,पं.भुनेश्वर शर्मा आदि गुरु पूजन में सम्मिलित हुए।

6 जुलाई आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा से लेकर आगामी 15 नवंबर 2024 कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तक चलने वाले श्री पीतांबरा हवनात्मक महायज्ञ मे 36 लाख आहुतियाँ अर्पित की जाएगी।श्री पीताम्बरा हवनात्मक यज्ञ 133 दिन चलेगा,जिसमें 16 दिन पूर्ण हो चुके हैं और 16 दिन में 3 लाख 36 हजार आहुतियां दी जा चुकी है।

22 जुलाई 2024 से आरंभ सावन सोमवार के अवसर पर त्रिदेव मंदिर में श्री महारुद्राभिषेकात्मक महायज्ञ का आयोजन हुआ। यह आयोजन 19 अगस्त सावन शुक्ल पूर्णिमा तक निरंतर चलेगा। इस अवसर पर नित्य प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव श्री महारुद्राभिषेक नमक चमक विधि से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या शहबाज-मुनीर दुनिया को धकेल रहा परमाणु युद्ध की ओर, एटम विहीन पाकिस्तान की उठी… – भारत संपर्क| Asia Cup 2025 Points Table: सुपर-4 में पहुंचीं ये चार टीमें, जानें पॉइंट्स … – भारत संपर्क| *breaking news:- सचिव पर लगाए गए आरोपों में नया मोड़, पत्नी ने ही पति को…- भारत संपर्क| अशोक चक्र के कथित अपमान को लेकर भाजपा पहुंची थाने, लिखित शिकायत कर एफआईआर की मांग – भारत संपर्क न्यूज़ …| डिनर के लिए दाऊद इब्राहिम के घर गए थे Sanjay Dutt, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात, खुद… – भारत संपर्क