स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य आधा, लोग कह रहे ज्यादा आ रहा…- भारत संपर्क

0

स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य आधा, लोग कह रहे ज्यादा आ रहा बिल

कोरबा। लोगों को स्मार्ट मीटर से जोडऩे की योजना की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी। जिले के शहरी क्षेत्र में कुल 2 लाख 18 हजार 519 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वर्तमान में सिर्फ 62000 स्मार्ट मीटर लोगों के घरों में लगा पाए हैं। लगभग 11000 सरकारी कार्यालय और इस तरह के संस्थानों में स्मार्ट मीटर लगाया जाना शेष है। लोग स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने का काम निजी ठेकेदारों को सौंपा गया है। वह जब अपने कर्मचारियों के माध्यम से लोगों के घर स्मार्ट मीटर लगाने जाते हैं, तब लोग इसे लगवाने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। जिसके कारण विभाग का टारगेट पूरा नहीं हो पा रहा है। शहर के सीतामणी निवासी राम शंकर साहू कहते हैं कि स्मार्ट मीटर योजना गरीबों के लिए उचित नहीं है। यह प्रीपेड कनेक्शन की तरह लगाई जाती है. कुछ लोगों के घर में स्मार्ट मीटर लगा है, लेकिन बहुत अधिक बिल आ रहा है। कुछ लोग पहले ही ज्यादा बिजली बिल की समस्या से जूझ रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद अधिक बिजली बिल आने की समस्या और बढ़ गई है। विभाग में जाने के बाद इसका समाधान नहीं होता। कोरबा ऊर्जाधानी जरूर है, लेकिन यहां पावर कट की समस्या भी बनी रहती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अब रिटायर्ड मीडिया कर्मियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार, साय कैबिनेट ने लगाई मुहर – भारत संपर्क न्यूज़ …| इस हिंदू क्रिकेटर को छेड़ा तो खैर नहीं… परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान की पूर… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा हैं बेहद ग्लैमरस, देखें…| Smrity Sinha: भोजपुरी और मराठी सिनेमा में क्या फर्क है? दोनों फिल्म इंडस्ट्री… – भारत संपर्क| NHAI में CLAT PG के स्कोर से होगी भर्ती या नहीं… अब दिल्ली हाईकोर्ट में होगा…