खेत में मवेशी के घुसने को लेकर हुए विवाद में चला टांगी,…- भारत संपर्क

0

खेत में मवेशी के घुसने को लेकर हुए विवाद में चला टांगी, ग्रामीण घायल

कोरबा। खेत में मवेशी के घुसने को लेकर हुए विवाद में एक चरवाहे ने ग्रामीण पर टांगी से हमला कर दिया। ग्रामीण के पीठ में गंभीर चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना पाली थाना अंतर्गत ग्राम कोडार के आश्रित मोहल्ला परसापानी की है। गांव में रहने वाले मोटू राम लकड़ा उम्र 45 ने अपने खेत में मूंगफली का फसल लगाया है। खेत एक झोर से बिलासपुर जिले की सीमा प्रारंभ हो जाती है और वह क्षेत्र ग्राम छतौना बिलासपुर में आता है। छतौना का रहने वाला लक्ष्मण यादव मवेशियों को लेकर चराने के लिए निकला था। मेविशयों का झूंड मोटू राम लकड़ा के खेत में घुस गया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि चरवाहे ने मोटू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस केस दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी की 18 साल पुरानी फिल्म का बनेगा सीक्वल, ‘बैड्स ऑफ… – भारत संपर्क| किसी की साली बनी नेता, किसी के रिश्तेदार बने राजदूत…नेपाल की राजनीति के परिवारवाद… – भारत संपर्क| *जशपुर जिले में 56 करोड़ 57 लाख की लागत से 484 नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण की…- भारत संपर्क| कलेक्टर जन्मेजय महोबे पहुँचे ऑयल पाम के खेत, किसानों को दी…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड…- भारत संपर्क