विकास महतो को प्रदेश मंत्री का जिम्मा, समर्थकों में हर्ष- भारत संपर्क

0

विकास महतो को प्रदेश मंत्री का जिम्मा, समर्थकों में हर्ष

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपनी प्रदेश टीम के सदस्यों की घोषणा की। जारी की गई सूची के अनुसार कोरबा से विकास रंजन महतो को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई ।
श्री महतो को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दिए जाने से कोरबा के भाजपाइयों ने प्रसन्नता जाहिर की है। महतो पूर्व में भी प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे हैं तथा रायगढ़ जिले के सह प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका का कुशल निर्वहन किया है। भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम लाभार्थी योजना का उन्हें प्रदेश सहसंयोजक भी बनाया गया है जिसके राष्ट्रीय कार्यशाला में वह दिल्ली में सम्मिलित हुए थे। कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री महतो के प्रदेश मंत्री के रूप में दायित्व दिए जाने से निश्चित रूप से उनकी ऊर्जा तथा कुशल कार्य योजना का फायदा आने वाले समय में पार्टी संगठन को प्राप्त होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या ढाका में पाकिस्तान बनाएगा ISI सेल? जनरल मिर्जा की यात्रा के बाद… – भारत संपर्क| बच्चे के पेट में हो गए हैं कीड़े, ये देसी चीजें दिलाएंगी इससे छुटकारा| हाईवे पर मछलियों की लूट, कानपुर में मछली लदी पिकअप पलटी, गांव वाले बाल्टी म… – भारत संपर्क| मोदी वोट के लिए कुछ भी करेंगे, यमुना का उदाहरण देकर मुजफ्फरपुर रैली में…| तालाब में डूबने से 7 माह के हाथी शावक की मौत, वन विभाग में हड़कंप, मृत शावक को… – भारत संपर्क न्यूज़ …