*ऐतिहासिक प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में आज होगा देव स्नान महोत्सव,…- भारत संपर्क

0
*ऐतिहासिक प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में आज होगा देव स्नान महोत्सव,…- भारत संपर्क

दोकड़ा,जशपुर। ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में आज देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन पूरी धाम, ओडिशा की पारंपरिक विधियों के अनुसार संपन्न किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।

इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कीर्तन मंडलियों की सुमधुर भजनों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। मंदिर समिति ने कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं और सुरक्षा व सुविधा व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है।

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:

दोपहर 1:00 बजे – मंगल आरती एवं कीर्तन मंडली का शुभारंभ

1:30 बजे – पहुंडी (भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की विशेष शोभायात्रा)

2:30 बजे – देव स्नान (भगवानों का पवित्र जल से अभिषेक)

3:30 बजे – महाप्रभु श्रृंगार एवं गजानन वेश दर्शन

4:00 बजे – आरती एवं पुष्पांजलि अर्पण

4:30 बजे – महाप्रसाद वितरण

रथयात्रा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

श्री जगन्नाथ रथयात्रा का प्रारंभ दोकड़ा में वर्ष 1942 में हुआ था। इसकी नींव स्वर्गीय सुदर्शन सतपथी एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशीला सतपथी ने रखी थी। यह परंपरा आज भी श्रद्धा और भक्ति के साथ निभाई जा रही है।

इस वर्ष भी विशाल रथ का निर्माण ओडिशा के प्रसिद्ध संबलपुर से आए कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। रथ की कारीगरी और अलंकरण दर्शनीय है, जो स्थानीय संस्कृति और ओडिशा की परंपरा का समावेश प्रस्तुत करता है।

स्थानीय जनमानस में उत्साह

ग्रामवासी, श्रद्धालु एवं भक्तजन इस उत्सव को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं। विशेष तौर पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह दिन एक आध्यात्मिक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने भी महोत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: 1 से 5 नवम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शानदार प्रस्तुतियां – भारत संपर्क न्यूज़ …| *हिमालय में गूँजी जशपुर की गूंज: आदिवासी युवाओं ने जगतसुख पीक पर खोला नया…- भारत संपर्क| Noida Traffic Advisory: नोएडा में कल रूट देखकर घर से निकलें, रन फॉर यूनिटी … – भारत संपर्क| किडनैप, मर्डर और फिर बवाल… 24 साल पुराना गोलू अपहरणकांड, जिसमें जल उठा था…| Shreyas Iyer ने हेल्थ अपडेट शेयर किया, सोशल मीडिया पर दी जानकारी – भारत संपर्क