पाकिस्तान में कैसे ऑपरेट होता है भीख मांगने का पूरा सिस्टम, रक्षा मंत्री ने बताया – भारत संपर्क

0
पाकिस्तान में कैसे ऑपरेट होता है भीख मांगने का पूरा सिस्टम, रक्षा मंत्री ने बताया – भारत संपर्क
पाकिस्तान में कैसे ऑपरेट होता है भीख मांगने का पूरा सिस्टम, रक्षा मंत्री ने बताया

पाकिस्तान में भीख मांगने के धंधे पर बड़ा खुलासा (Photo- Getty)

भिखारी और भीख मांगने के धंधे को लेकर पाकिस्तान खाड़ी देशों के निशाने पर रहता है. इसकी वजह से संयुक्त अरब अमीरात समेत कई अरब देशों ने पाकिस्तान के वीजा पर बैन लगा दिया है. वहीं अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भीख मांगने के धंधे को लेकर डिटेल में जानकारी शेयर की है. रक्षा मंत्री का कहना है कि भीख मांगने का एक सिस्टम बना हुआ है. इसके जरिए लाखों-करोड़ों रुपए कमाए जा रहे हैं.

ख्वाजा के मुताबिक इस काम की हर साल पाकिस्तान में गोपनीय रूप से ठेकेदारी निकलती है. ठेकेदार और हवाई जहाज से जुड़े अधिकारी इस काम में संलिप्त हैं. पाकिस्तान की सरकार इसके नेक्सस को तोड़ने में जुटी है.

कैसे ऑपरेट होता है भीख मांगने का सिस्टम

1. ख्वाजा आसिफ के मुताबिक सियालटकोट के ठेकेदार इस काम में सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं. सबसे पहले ये ठेकेदार लोकेशन चुनकर एक टारगेट फिक्स करते हैं. इसी टारगेट के अनुरूप काम किया जाता है.

2. ख्वाजा आसिफ के मुताबिक ठेकेदार दक्षिण पाकिस्तान से गरीब लोगों को अपने यहां हायर करते हैं. उनके पासपोर्ट और वीजा बनवाते हैं. इसके बाद सभी को खाड़ी देशों में भेज देते हैं.

3. भिखारियों को स्थानीय होटल में रखवाया जाता है. वहीं जब भिखारी पैसा इकट्ठा कर लेता है, तो उसे गैर-कानूनी तरीके से पाकिस्तान में ट्रांसफर कर दिया जाता है. ठेकेदार भिखारियों को या तो सैलरी या प्रतिशत के हिसाब से पैसे देते हैं.

4. भिखारियों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए ठेकेदार इमिग्रेशन और कस्टम विभाग के अधिकारियों को रिश्वत देते हैं. रक्षा मंत्री के मुताबिक हवाई जहाज के कर्मचारियों को भी पैसे दिए जाते हैं.

5. भीख मांगने से पहले अगर कोई भिखारी पकड़ा जाता है, तो उन्हें छुड़ाने का काम भी ठेकेदार ही करते हैं. भीख मांगने की प्रक्रिया रमजान के महीने से होती है.

6. ख्वाजा आसिफ के मुताबिक सरकार ने ठेकेदारों पर भी एक्शन लेने का फैसला किया है. सरकार जल्द ही लिस्ट जारी कर इन ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

पाकिस्तान में कितने भिखारी हैं?

एक अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान में 3 करोड़ से ज्यादा पेशेवर भिखारी हैं, जो रमजान के महीने में सक्रिय हो जाते हैं. अधिकांश भिखारी अरब देशों में जाकर भीख मांगते हैं. साल 2024-25 में लगभग 5,402 पाकिस्तानी भिखारियों को विदेश से डिपोर्ट किया गया था. इस साल पाकिस्तान की सरकार ने 4 हजार से ज्यादा भिखारियों को ब्लैकलिस्ट में डाला था.

पाकिस्तान सरकार के मुताबिक भीख मांगना मुल्क में सबसे बड़ा रोजगार का माध्यम है. कुल आबादी का 20 प्रतिशत इसी से अपना जीवन-यापन करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन जशपुर में उमड़ा भक्तिरस, धूमधाम से निकली…- भारत संपर्क| चीन में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैवल मूवमेंट, लूनर न्यू ईयर के दौरान यात्रा करेंगे 9.5… – भारत संपर्क| बिहार के बौद्ध सर्किट में भागलपुर की ‘ग्रैंड एंट्री’… नालंदा-बोधगया के…| लाइक्स और व्यूज के लिए लड़कों ने कार के ऊपर चढ़कर बनाई रील, वायरल हुआ खतरनाक स्टंट का…| *Breaking jashpur- जेसीबी से घर तोड़ने की कोशिश, परिवार पर हमला, दो आरोपी…- भारत संपर्क