प्रकृति और विकास में संतुलन से ही मानव कल्याण : मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
प्रकृति और विकास में संतुलन से ही मानव कल्याण : मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रदेशवासियों से ऊर्जा संरक्षण की अपील करते हुए कहा है कि ऊर्जा संरक्षण से ही हम स्वस्थ, पर्यावरण अनुकूल और उज्ज्वल भविष्य पा सकते हैं। हमें ईंधन की खपत को कम करने और भविष्य के लिए ऊर्जा बचाने के लिए ऊर्जा संसाधनों का मितव्ययतापूर्वक उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति और विकास के संतुलन में ही मानव कल्याण निहित है। ऊर्जा संरक्षण दिवस हमें याद दिलाता है कि हम अपने ऊर्जा स्रोतों के साथ लापरवाही नहीं बरत सकते। इसके लिए हम सभी को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होने की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि ऊर्जा संरक्षण के महत्व और जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी के ‘कांतारा चैप्टर 1’ के ट्रेलर में हुई जिसकी… – भारत संपर्क| Typhoon Ragasa: 200 की रफ्तार से तबाही मचा रहा तूफान रगासा, ताइवान में 14 मौतें,… – भारत संपर्क| सारा तेंदुलकर को खाने में क्या-क्या पसंद है? सचिन की लाडली ने खुद किया शेयर| Viral Video: दुल्हन ने स्टेज पर दिखाई अपनी अनोखी कला, अंदाज देख डर गया बेचारा दूल्हा| PhD के लिए टेक्निकल कोर्सेज के अलग होंगे नियम! 2.5 साल में पूरी कर सकेंगे…