अवैध रूप से भंडारित 10 लाख रुपए का धान फिर जब्त, तीन ठिकानों…- भारत संपर्क

0
अवैध रूप से भंडारित 10 लाख रुपए का धान फिर जब्त, तीन ठिकानों…- भारत संपर्क

बिलासपुर, संयुक्त टीम ने आज फिर 3 ठिकानों पर दबिश देकर अवैध रूप से भंडारित 327 क्विंटल धान जब्त किया। जब्त धान की कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा की है। कलेक्टर के निर्देश पर कोचियों और दलाल किस्म के लोगों पर कार्रवाई लगातार जारी है। राजस्व, खाद्य और मंडी के अधिकारी मिलकर कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। मॉल जब्त होने के साथ साथ परिवहन करते गाड़ियों पर भी कठोर कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि भोले भाले किसानों को झांसे में लेकर इस धान को खपाने की मंशा थी। उसके पहले वे पकड़ा गए।
जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बेलगहना के ग्राम कुसुमखेड़ा में राजस्व एवं मण्डी विभाग के अधिकारियों द्वारा जॉच अभियान चलाया गया। जाँच के दौरान ग्राम कुसुमखेड़ा में सेवक राम धृतलहरे पिता मंगल सिंह के घर पर 180 बोरी धान ( लगभग 72 क्विंटल) अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया। उपरोक्तानुसार धान की मण्डी अधिनियम के तहत् जब्त कर कार्रवाई की गई। तहसील बेलगहना के ही ग्राम कोनचरा में राजस्व एवं मण्डी विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से जॉच अभियान चलाया गया। जाँच के दौरान ग्राम कोनचरा में जीतू गुप्ता पिता विजय कुमार गुप्ता के घर पर 50 क्विंटल धान अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया। उपरोक्तानुसार धान की मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्त की गई। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कोटा के नेतृत्व में विकासखण्ड कोटा में जॉच के दौरान श्रीराम राईस मिल में 513 कट्टी (205 क्विंटल) धान के संबंध में मण्डी शुल्क प्रस्तुत नहीं करने के कारण उपरोक्तानुसार धान की मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्त की कार्यवाही की गई। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विकय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी
प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।


Post Views: 11


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फिल्ममेकर मनीष गुप्ता पर आरोप, अपने ड्राइवर पर चाकू से किया हमला, वकील ने सामने… – भारत संपर्क| अनानास का रायता खाया है आपने..स्वाद में लाजवाब, मिलेगी अच्छी सेहत| 4 रन से शतक बनाने से चूके बटलर, फिर भी इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दे दी पटखन… – भारत संपर्क| बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| 3 सरकारी नौकरी छोड़ी, फिर बने डिप्टी SP… कौन हैं गौरव उपाध्याय, जो चुने ग… – भारत संपर्क