चक्रवात का दिखा असर, बारिश से व्यापारियों की बढ़ी चिंता,…- भारत संपर्क

0

चक्रवात का दिखा असर, बारिश से व्यापारियों की बढ़ी चिंता, दिवाली के कारोबार पर पड़ सकता है असर

कोरबा। जिले में चक्रवाती तूफान दाना का असर बना हुआ है। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कोरबा शहर और उपनगरी इलाके में कई जगह झमाझम बारिश की वजह से दिवाली की रौनक फ़ीकी पड़ती दिख रही है। बेमौसम बारिश से शहर की रौनक पर ग्रहण सा लग गया है और शाम होते ही लोग घरों के अंदर दुबके नजर आए। व्यापारी भी मौसम की वजह से खासे परेशान दिख रहे हैं। दिवाली त्योहार के कारण व्यापारियों ने काफी तैयारी कर रखी थी, लेकिन बारिश की वजह से व्यापार में फर्क पड़ा है। बेमौसम बारिश के चलते आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। व्यापारियों को कारोबार पर असर की चिंता सता रही है।
मौसम में हो रहे बदलाव के बीच कोरबा में रविवार दोपहर बाद से रूक-रूक कर रिमझिम बारिश हो रही है। रात भर रूक रूक कर बारिश हुई। सोमवार सुबह भी बादल छाए रहे। इससे मौसम ठंडा हो गया है। रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि आने वाले तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इससे थोड़ी दिक्कत हो सकती है, इसका बड़ा कारण उत्तरी ओडि़सा में बना कम दबाव का क्षेत्र है। इसका असर कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों पर भी देखा जा रहा है। इधर मौसम में बदलाव के बीच तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। रविवार को कोरबा जिले का अधिकतम तापमान 28.1 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया है। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान गिरने से मौसम ठंडा हुआ है और इसका असर भी देखा जा रहा है। दोपहिया गाडिय़ों पर बाहर निकलने पर लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। कार्तिक का महीना चल रहा है। 29 अक्टूबर को धनतेरस है। इसे लेकर बाजार सज-धजकर तैयार है। छोटे-बड़े सभी कारोबारियों ने ग्राहकों की मांग के अनुसार अपने दुकानों में सामान को भरा है। इस बीच मौसम के बदलते रंग ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। रविवार सुबह मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर बाद आसमान में छाए बादल धीरे-धीरे बरसने लगे। बूंदाबांदी शुरू हुई और शाम 6 बजे के बाद से शहर और अन्य उपनगरीय इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही। इससे शहर की सडक़ों पर थोड़ा-थोड़ा पानी भर गया है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती रही। मौसम के बदलते रंग ने आम लोगों के साथ-साथ कारोबारियों की भी चिंता बढ़ा दी है। मौसम ऐसे समय रंग बदल रहा है जब दिवाली और धनतेरस सामने है। अच्छे कारोबार की उम्मीद में कारोबारियों ने दुकानों में लाखों रुपए का माल भरा हुआ है। अब मौसम के बदलते रंग ने उनकी चिंता इसलिए बढ़ा दी है कि कहीं मौसम की मार से कारोबार फीका न हो जाए। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि उत्तरी ओडि़सा में कम दबाव का क्षेत्र बनने से कोरबा और अन्य जिलों में बारिश हो रही है। 24 घंटे बाद धीरे-धीरे कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ेगा और इससे बारिश थमेगी। लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बचपन में ऐसे दिखते थे Anant Ambani, उनकी पूर्व नैनी ने शेयर की ये Rare Photo| DRDO Apprentice Recruitment 2025: डीआरडीओ में निकली अप्रेंटिस की भर्ती, आज से…| चोरी के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी गया…- भारत संपर्क| सुशासन तिहार: समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन देने का सिलसिला शुरू – भारत संपर्क न्यूज़ …| कोनी स्थित मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के स्वशासी समिति में…- भारत संपर्क