बैतूल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, एक की मौत, … – भारत संपर्क

0
बैतूल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, एक की मौत, … – भारत संपर्क

बैतूल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार को एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी गोद में मौजूद सात माह का बेटा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया. घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है. इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
यह हादसा बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के बडोरा चौक पर हुआ. जानकारी के अनुसार, वास्तु पार्क बडोरा के रहने वाली राजेंद्र कुमार पटेल अपनी 24 वर्षीय संगीता और सात महीने के बेटे ध्रुव को डॉक्टर को दिखाकर बाइक से लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और संगीता ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं.

7 माह के मासूम की बची जान
आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल संगीता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला की गोद में मौजूद सात माह का मासूम ध्रुव सुरक्षित बच गया. बच्चे को मामूली चोट आई है, जबकि पति को कोई गंभीर चोट नहीं लगी. मासूम का बच जाना लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है.

पहले मारी टक्कर फिर ट्रक ने रौंदा
पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो सामने आया है. फुटेज में भयावह दृश्य साफ देखा जा सकता है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि बडोरा चौक पर ट्रक द्वारा बाइक को पीछे से टक्कर मारी गई थी. बाइक पर पीछे बैठी महिला ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
महिला की गोद में मौजूद बच्चा मामूली रूप से घायल हुआ है और सुरक्षित है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल – भारत संपर्क न्यूज़ …| 5 साल में UPSC-SSC भर्ती परीक्षा में कोई पेपर लीक नहीं… सरकार ने राज्यसभा में…| *Big Breaking jashpur:-धान खरीदी केन्द्र में प्रशासनिक अधिकारियों की…- भारत संपर्क| Bangladesh Election 2026: शेख हसीना ने बांग्लादेश इलेक्शन को बताया ‘सुनियोजित तमाशा’,… – भारत संपर्क| पटना में एक और छात्रा की मौत, एम्स गोलंबर के पास मिली लाश; घर से जा रही थी…