फसलों में बंकी, तना छेदक का प्रकोप बढ़ा- भारत संपर्क

0

फसलों में बंकी, तना छेदक का प्रकोप बढ़ा

कोरबा। जिले में खंड बारिश हो रही है। इसकी वजह से सिंचाई के लिए पानी की डिमांड बढ़ गई है। किसान धान की फसल में बीमारी लगने से परेशान हैं। अभी बंकी, तना छेदक का प्रकोप अधिक है। किसान फसल को बचाने दवा का छिडक़ाव कर रहे हैं। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में एक सप्ताह से बारिश थम गई थी। शनिवार को जरूर कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है, लेकिन बरपाली तहसील क्षेत्र में कम बारिश के कारण पानी की मांग बढ़ गई है। जांजगीर-चांपा और रायगढ़ से भी पानी की मांग बढ़ रही है। अभी दायीं तट नहर में 3516 क्यूसेक और बांयी तट नहर में 3152 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसी तरह जलाशयों से भी पानी छोड़ रहे हैं। खेत भी अब सूखने लग गए हैं।धान की फसल में कई स्थानों पर माहो, बंकी और तना छेदक का प्रकोप होने के कारण दवा का छिडक़ाव करना पड़ रहा है। बरपाली के साथ उमरेली, अमलडीहा सुखरीकला क्षेत्र में अधिक बीमारी लगी है।अमलडीहा के रामकीर्तन ने बताया कि कटुवा रोग लगने के कारण धान की फसल चौखट हो रही है। इस बार खेती लेट हो गई है। सावन के समय धूप नहीं निकली थी। अब जाकर धूप निकलने से थोड़ी राहत है, लेकिन खेत सूख गए हैं। इस वजह से पानी की डिमांड भी बढ़ गई है। किसानों को बीमारी के अनुसार दवा छिडक़ाव करने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारियों को भी नजर रखने कहा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान का मंत्री ने किया समर्थन, कहा- बा… – भारत संपर्क| नीतीश ने बिहार को आगे बढ़ाया लेकिन अब रफ्तार की जरूरत, चिराग को CM बनाने के…| *अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “अटल भूषण…- भारत संपर्क| अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “अटल भूषण पुरस्कार” से… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Viral Video: जंगल में मस्ती कर रहा था चीता, तभी आ गया रोबोट डॉग, फिर हुआ कुछ ऐसा