युवाओं में बढ़ता विश्वास बस्तर ओलंपिक बना खास – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
युवाओं में बढ़ता विश्वास बस्तर ओलंपिक बना खास – भारत संपर्क न्यूज़ …

अंदरूनी क्षेत्रों के युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा कर रहे हैं शानदार प्रदर्शनबीजापुर और भैरमगढ़ में बस्तर ओलंपिक का ब्लॉक स्तरीय आयोजन18-21 नवंबर तक आयोजित होंगी विविध स्पर्धाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित बस्तर ओलम्पिक की स्पर्धाओं में बीजापुर के सुदूर क्षेत्रों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। बस्तर ओलंपिक के तहत ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा का शुभारंभ आज बीजापुर और भैरमगढ़ ब्लाक हुआ। अंदरूनी क्षेत्रों के हजारों खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर सुशासन के सूर्याेदय के साक्षी बने हैं।बीजापुर के मिनी स्टैडियम एवं भैरमगढ़ में ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं आज 18 से शुरू हुई है, जो 21 नवंबर तक चलेंगी। जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। बस्तर ओलंपिक में 14-17 वर्ष एवं 17 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी गोला फेक, तवा फेक, लंबी कूद, लंबी दौड़, रिलेरेस, बैडमिंटन, फुटबाल, कबड्डी, तीरंदाजी, कराटे, वॉलीबाल, रस्साकसी में हिस्सा ले रहे हैं।जिला पंचायत उपाध्यक्ष  कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य  बी पुष्पा राव, जिला पंचायत सदस्य  नीना रावतिया नगरपालिका अध्यक्ष  बेनहुर एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ आज बीजापुर के मिनी स्टेडियम में हुआ। अतिथिगणों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी  नारायण प्रसाद गवेल, एसडीएम बीजापुर  उत्तम सिंह पंचारी, सीईओ जनपद पंचायत  गीत कुमार सिंहा सहित अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*CM विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों की पूरी की वर्षों पुरानी मांग, दुलदुला…- भारत संपर्क| गांधी गंज से निकली महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक शोभा यात्रा, जय अग्रसेन से गुंजायमान… – भारत संपर्क न्यूज़ …| भीषण गर्मी, उमस… दिल्ली से क्या चली गई बारिश? पंजाब-हरियाणा में अलर्ट; जा… – भारत संपर्क| राहुल गांधी को जननायक बनाने की रणनीति… बिहार में आजादी के बाद पहली बार…| हमास आतंकवादी संगठन नहीं…तुर्की राष्ट्रपति बोले-गाजा में नरसंहार कर रहा इजराइल – भारत संपर्क