IND vs NED: 5 कैच छोड़ने के बाद भी जीती टीम इंडिया, नीदरलैंड्स के खिलाफ शिव… – भारत संपर्क

0
IND vs NED: 5 कैच छोड़ने के बाद भी जीती टीम इंडिया, नीदरलैंड्स के खिलाफ शिव… – भारत संपर्क

T20 World Cup 2026: भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले मुकाबले में नीदरलैंड्स को हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज पर खेले अपने चारों मुकाबले जीत लिए हैं. भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया. इस मुकाबले का फैसला मैच के आखिरी ओवर में हुआ, जहां नीदरलैंड्स को 28 रन बनाने रह गए थे. भारत की ओर से आखिरी ओवर शिवम दुबे ने डाला और वो उस स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब रहे. बड़ी बात ये भी है कि टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला 5 कैच टपकाने के बाद जीता.
भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया
भारत ने नीदरलैंड्स के सामने जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए उन्होंने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए. भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे दो सबसे सफल गेंदबाज रहे. वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं शिवम दुबे ने 2 विकेट झटके. इनके अलावा बुमराह और हार्दिक को 1-1 विकेट मिला.
गेंद से से पहले बल्ले से टूटा शिवम दुबे का कहर
नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम दुबे का दम गेंद से तो दिखा ही लेकिन उससे पहले उनका विस्फोट बल्ले से भी खूब देखने को मिला. वो टीम इंडिया की तरफ से सबसे सफल बल्लेबाज रहे. 6 छक्कों के साथ उनके बनाए 66 रनों की बदौलत ही टीम इंडिया मैच में 193 रन का टोटल खड़ा करने में कामयाब रही थी.
भारतीय टीम, नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले से पहले ही T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंच चुकी थी. इस मुकाबले में जीत से अब ये हो गया कि वो अपने ग्रुप में अजेय रहते हुए सुपर-8 में पहुंची है.
5 कैच टपकाकर भी जीता भारत
वैसे नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत की जीत और बड़ी हो सकती थी अगर टीम इंडिया ने इस मैच में 5 कैच ना छोड़े होते. भारत की ओर से अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने कैच छोड़े.
सुपर-8 में भारत ग्रुप 1 में है, जहां उसके साथ साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम है. सुपर-8 में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगा.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नीट छात्रा डेथ केस: डर और दहशत में जी रहा परिवार.. कहां से आ रही धमकी पे…| Amitabh Bachchan: किस पर भड़के अमिताभ बच्चन? गुस्से में लिखी ऐसी बात, लोगों ने… – भारत संपर्क| Viral Video: दुल्हन ने छुए पैर तो दूल्हे ने किया ऐसा काम, देखते ही खुश हो गए लोग,…| IND vs NED: 5 कैच छोड़ने के बाद भी जीती टीम इंडिया, नीदरलैंड्स के खिलाफ शिव… – भारत संपर्क| दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना बनने की ओर चीन, पनडुब्बी निर्माण में अमेरिका को छोड़ा पीछे – भारत संपर्क