अंतिम चरण में पुरानी पेंशन बहाली प्रक्रिया, स्वीकृति के बाद…- भारत संपर्क

0

कोरबा। बिजली कर्मियों के विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 11 फरवरी को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन से पूर्व संगठन पदाधिकारी की बैठक की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी है।

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ के पदाधिकारियों की विद्युत कंपनी के तीनों प्रबंधक निदेशक के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान विभिन्न मांगो पर चर्चा की गई। कई मांगों पर सहमति भी बनी है। बैठक में बताया गया कि पुरानी पेंशन बहाली प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ड्राफ्ट तैयार कर कंपनी के द्वारा उच्च प्रबंधन को भेजा जा चुका है। जिसे स्वीकृति उपरांत लागू किया जाएगा। इस संबंध में महासंघ की चेयरमैन के साथ बैठक कराने आश्वस्त किया गया। संविदा कर्मियों के राष्ट्रीय अवकाश में ड्यूटी पर अतिरिक्त वेतन का आदेश शीघ्र जारी किया जाएगा। साथ ही आंदोलन व स्वास्थ्यगत पर लंबी छुट्टी और एलडब्ल्यूपी के प्रकरण का केस टू केस निराकरण किया जाएगा। वार्षिक वेतन वृद्धि व अन्य लाभ के लिए कमेटी गठन किए जाने पर सहमति बनी। पीएम सूर्यघर ऊर्जा के तहत अपने आवासीय परिसर में सोलर रूफ टॉप नहीं किए जाने पर बंद किए गए 50 प्रतिशत छूट को चालू करते हुए महासंघ के द्वारा तृतीय और चतुर्थ कर्मचारियों को सेकंड स्टेज में रखने की बात रखी गई। इस पर प्रबंधन की ओर से परीक्षण कराने व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 50 प्रतिशत छूट व सेकंड स्टेज में रखने के लिए सहमति व्यक्त की गई।विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण के शेष बचे हुए आईटीआई कर्मचारियों को नव सृजित वितरण केंद्रों और उपसंभाग में रिक्तियों की जानकारी लेकर शीघ्र पदोन्नति के लिए सहमति बनी। साथ ही टीए/ टीडी के पूर्व में जारी कार्यादेश में संशोधन आदेश के लिए एचआर को निर्देशित किया गया। सभी पदों के कैरियर प्लानिंग व रि – स्ट्रक्चरिंग के लिए शीघ्र ही कमेटी गठन कर कार्रवाई की जाएगी। बाह्य स्रोत के कर्मियों का प्रत्येक माह का 7 तारीख के भीतर वेतन प्रदान सुनिश्चित करने कमेटी का गठन किया जाएगा। नई भर्ती के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विज्ञापन शीघ्र जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही विभागीय भर्ती के लिए भी जल्द विज्ञापन निकाला जाएगा। महासंघ के द्वारा आठवें वेतन आयोग के वेज रिविजन के लिए कमेटी गठन की मांग रखी गई। जिस पर प्रबंधन के द्वारा एचआर को कमेटी गठन के लिए निर्देशित किया गया। सभी पदों पर अतिशीघ्र पदोन्नति आदेश जारी किए जाने पूर्णरूप से आश्वस्त किया गया। बैठक में कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर के शुक्ला, प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) भीम सिंह कंवर, प्रबंध निदेशक (जेनरेशन) एसके कटियार सहित तीनों कंपनी के महाप्रबंधक (मा.संसा.), उपमहाप्रबंधक (मा.सं.), उपमहाप्रबंधक (औ.सं.) व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। महासंघ की ओर से अभा विद्युत मजदूर महासंघ के उपमहामंत्री हरीश चौहान, महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय तिवारी, प्रांतीय महामंत्री नवरतन बरेठ, कार्यकारी अध्यक्ष तेज प्रताप सिन्हा, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार क्षत्रिय, कार्यालय मंत्री चेतनानंद दुबे, कोषाध्यक्ष कोमल देवांगन, प्रांतीय संगठन मंत्री पीयूष सिन्हा व रायपुर शहर के क्षेत्रीय अध्यक्ष परमेश्वर कन्नौजे शामिल हुए।

की डिप्रेशन की कार्रवाई को लेकर निर्देश
जनरेशन के मांगों के संबंध में भूस्थापित कर्मचारियों का 10000 से 5000 की डिप्रेशन करने की कार्रवाई के लिए एचआर को निर्देशित किया गया। उसी प्रकार वेज रिवीजन के एरियर्स के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए भी एचआर को निर्देश दिया गया है। इसके अलावा कंपनी के लिपिकीय वर्ग को राज्य शासन की तरह कंप्यूटर भत्ता के संबंध में परीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने सहमति व्यक्त की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, क्रिकेट…| T20 World Cup 2026 points table: वेस्टइंडीज से हारकर सुपर-8 की रेस में पिछड… – भारत संपर्क| Bangladesh Election Voting: BNP या जमात किसकी बनेगी सरकार? बांग्लादेश में आज हो रहे… – भारत संपर्क| ‘साहब हमरी भैंसिया चोरी हो गई, ढूंढ दो’… थाने तक पहुंची ये अनोखी चोरी, तल… – भारत संपर्क| रेलवे स्टेशन पर Shortcut का चक्कर शख्स को पड़ा, ट्रेन से टक्कर लगते ही खिलौने की तरह…