*श्री सर्वेश्वरी समूह प्रधान कार्यालय पड़ाव, वाराणसी, (उत्तर प्रदेश) द्वारा…- भारत संपर्क

0
*श्री सर्वेश्वरी समूह प्रधान कार्यालय पड़ाव, वाराणसी, (उत्तर प्रदेश) द्वारा…- भारत संपर्क

 

 

जशपुरनगर। श्री सर्वेश्वरी समूह प्रधान कार्यालय पड़ाव, वाराणसी, (उत्तर प्रदेश) द्वारा चलाए जा रहे 19 सूत्रीय कार्यक्रम अंतर्गत आज श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा- “औघड़ की तकिया” बगीचा जिला जशपुर (छत्तीसगढ़ ) द्वारा निःशुल्क पौधा वितरण का कार्यक्रम किया गया।

उक्त कार्यक्रम नगर पंचायत बगीचा के बस स्टैंड में किया गया। जिसमें कुल 435 पौधों का वितरण किया गया। जिनमें 200 सागौन, 103 नीम, 52 महुआ, 25 कटहल, 25 बेल, 25 गुड़हल, 5 गुलाब के पौधों का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अघोराचार्य महाराज श्री कीनाराम जी, परम् पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम् पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तैल चित्रों पर पुष्प, धूप दीप प्रज्ज्वलित कर जयकारा के साथ प्रारंभ किया गया। पौधा प्राप्त करने वालो में बहुत ही उत्साह था तथा सभी ने पौधों को सुरक्षा के साथ देखभाल करते हुए विकसित करने का वचन लिया।

उक्त कार्यक्रम में समूह के शंकर प्रसाद गुप्ता, भगवान राम गुप्ता, दादू राम जायसवाल, नवरंग प्रजापति, नंदलाल गुप्ता, दिलीप चौहान, महेंद्र सिंह, दिनकर गुप्ता, अभिजीत गुप्ता एवं महिला संगठन के श्रीमती राधा गुप्ता व श्रीमती रेनू गुप्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Career in Teaching: बीएड की जगह डीएलएड की क्यों बढ़ रही है डिमांड? जानें क्या है…| मालवा अंचल के किसानों को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, 17 सितंबर को धार में आगम… – भारत संपर्क| Asia Cup: टीम इंडिया की प्रैक्टिस में हो गया साफ, संजू सैमसन को नहीं मिलेगी… – भारत संपर्क| Nepal Protest: काठमांडू में हिंसक आंदोलन का खेल पर भी असर, नेपाल-बांग्लादेश का मैच… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास…- भारत संपर्क