कटोरीनगोई कन्या आश्रम में भोजन के बाद बिगड़ी 16 छात्राओं की…- भारत संपर्क

0

कटोरीनगोई कन्या आश्रम में भोजन के बाद बिगड़ी 16 छात्राओं की तबियत, फूड पाइजिंग को माना जा रहा कारण

कोरबा। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के कटोरीनगोई कन्या आश्रम में मंगलवार रात भोजन करने के बाद 16 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने सभी की हालत को सामान्य बताया है।कटोरीनगोई आश्रम में रह रही छात्राएं शाम के समय भोजन करने के बाद उल्टियां करने लगीं। कई छात्राओं के सिर में दर्द होने लगा। छात्रावास अधीक्षिका ने छात्राओं की हालत को देखा तो संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी। इसके बाद सभी छात्राओं को रात 8 बजे कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक ने बताया कि बच्चों ने सिर दर्द और उल्टी होने की शिकायत की है। कई लोगों को चक्कर आने की शिकायत है। डॉक्टर सभी का इलाज कर रहे हैं। सभी की हालत अभी सामान्य है। बताया जाता है कि छात्राओं ने आलू और भिंडी की सब्जी खाई थी। सभी फूड पॉइजनिंग के शिकार लग रहे हैं। सूचना पर देर रात अफसर अस्पताल पहुंच गए थे।
विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत जटगा के पास कटोरीनगोई में आदिवासी विकास विभाग की ओर से कन्या आश्रम का संचालन किया जाता है। यहां रहकर बच्चियां स्कूल में पढ़ाई-लिखाई करती हैं।मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे आश्रम में बच्चियों के लिए खाना बनाया गया था। शाम को बच्चियों ने इसे खाया। थोड़ी देर बाद बच्चियों की तबीयत बिगडऩे लगी। कई बच्चियों ने उल्टी की शिकायत की। किसी को दस्त होने लगी। मामले की जानकारी बच्चियों ने हास्टल की अधीक्षिका को दी। इसके पहले कि अधीक्षिका कुछ समझ पाती तबीयत खराब की बात कहने वाली छात्राओं की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने लगी। अधीक्षिका ने मामले की जानकारी पोड़ी विकासखंड के बीईओ को दिया। आदिवासी विकास विभाग को अवगत कराया गया। बच्चियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए डायल 108 की मदद मांगी गई। एंबुलेंस आश्रम पहुंची। बच्चियों को एंबुलेंस में बैठाकर कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि उल्टी-दस्त की शिकायत पर 16 बच्चियों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। सभी बच्चियों की तबीयत खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन उन्हें भर्ती कर निगरानी में रखा गया है। घटना कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मगर जिस प्रकार से आश्रम में रहने वाली लड़कियों ने तबीयत खराब होने की बात कही है उससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि विषाक्त भोजन खाने से बच्चियों की तबीयत बिगड़ी है। मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अलावा विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के खंड चिकित्सा अधिकारी और पुलिस के अफसर भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बच्चियों से घटना की जानकारी ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MP: जींस-टॉप समेत इन कपड़ों में नहीं मिलेगी मंदिर में एंट्री, जबलपुर में मह… – भारत संपर्क| रंगारंग कार्यक्रम रोटरी नाइट्स में अंचल अग्रवाल और शिवानी एंड पूजा आशाराम विजेता – भारत संपर्क न्यूज़ …| UGC NET 2024: फाइनल आंसर-की आज हो सकती है जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड| *जशपुर के विकास को मिल रही नई उड़ान, तीव्र गति से विकास कार्यों की हो रही…- भारत संपर्क| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छर्राटांगर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया… – भारत संपर्क न्यूज़ …