कोल इंडिया के अनुबंधित अस्पतालों की सूची सूची में कोरबा का…- भारत संपर्क

0

कोल इंडिया के अनुबंधित अस्पतालों की सूची सूची में कोरबा का भी एक अस्पताल

कोरबा। कोल इंडिया से जुड़े कर्मचारियों को देश भर के 410 बड़े अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी। एसईसीएल कर्मचारी भी इन अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। कोल इंडिया ने अनुबंधित अस्पतालों की सूची जारी की है। अपडेट कर जारी की गई सूची में एक अस्पताल को हटाया गया है। प्रदेश के कई अस्पतालों के अलावा कोरबा का एनकेएच भी सूची में बना हुआ है। सोमवार को कोल इंडिया लिमिटेड के मेडिकल डिविजन ने इम्पैनल अस्पतालों की अपडेट सूची जारी की है। जारी की गई सूची में अस्पतालों की संख्या 410 है। एक अस्पताल को सूची से हटाया गया है। जुलाई में जारी की गई सूची में 411 अस्पताल थे। कोल इंडिया मेडिकल अटेंडेंस नियमों के अनुसार सेवानिवृत्त अधिकारियों और गैर कार्यकारियों के साथ कोल इंडिया व इसकी सहायक कंपनियों के मौजूदा कर्मचारियों सहित उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिलती है। ये अस्पताल देश भर में है। एसईसीएल की बात करें तो इसके अंतर्गत 13 क्षेत्र हैं। अधिकांश खदान छत्तीसगढ़ में है। कुछ माइंस मध्यप्रदेश में भी है जहां के कर्मचारी भी इसका लाभ उठा सकेंगे। एसईसीएल के 40 हजार से अधिक कर्मचारी इस सूची में शामिल अस्पतालों में इलाज की सुविधा ले सकेंगे। प्रदेश के बड़े अस्पतालों के अलावा कोरबा के न्यू कोरबा हास्पिटल को भी इसमें शामिल किया गया था। संशोधित सूची में एनकेएच बरकरार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रणवीर सिंह को छोड़िए, मुकेश खन्ना से भी पहले अजय देवगन बना चुके हैं ‘शक्तिमान’ – भारत संपर्क| प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना बनी रजनीकांत के लिए वरदान – भारत संपर्क न्यूज़ …| टीम मानवता के सदस्यों ने बनाई  सीड बॉल , पर्यावरण संरक्षण की…- भारत संपर्क| खिड़की के बाहर नहीं घर के किसी भी कोने में फिट हो जाएगा कूलर, हवा देगा एसी जैसी – भारत संपर्क| विधायक सुशांत की पहल मोपका में बनेगा मल्टीपरपज इन्डोर…- भारत संपर्क