बलौदा बाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार आरोपियों से जेल में…- भारत संपर्क

0
बलौदा बाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार आरोपियों से जेल में…- भारत संपर्क

बलौदाबाजार आगजनी में गिरफ्तार एवं बिलासपुर जेल में निरूद्ध आरोपियों से मिलने कांग्रेस का प्रतिनिधि मण्डल जिसमें प्रमुख रूप से कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी, शहर विजय पाण्डेय, सभापति शेखनजरूद्दीन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, राजू यादव एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा घृतेश ने संयुक्त रूप से मुलाकात की जेल अधीक्षक द्वारा आरक्षित समय 4.00 बजे सभी लोग मिले। जेल में निरूद्ध राजकुमार जांगड़े सारंगढ़, विक्रम जांगड़े बिलासपुर, भगवंता सतनामी पथरिया, कमलेश लहरे कर्वधा, रमेश जांगड़े पाटन, अनील प्रबल मुंगेली सहित अन्य लोगों से मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल से लोगों ने चर्चा में कहा कि हम लोग आगजनी के समय कलेक्ट्रेट में उपस्थित नहीं थे, समाज के बुलावे पर आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे, रास्ते में घटना की जानकारी मिलने पर लौट गये। पुलिस ने घर आकर गिरफ्तार कर लिया।
विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया ने सभी लोंगों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस आप सब की निर्दोष होने की लड़ाई संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक ढंग से लड़ रही है। सरकार से ज्ञापन देकर यह मांग की गई है, निर्दोष लोगों को निःशर्त रिहा किया जाये वही कांग्रेस संगठन कांनूनी मदद भी आप सब को उपलब्ध करायेगा। जिलाध्यक्ष विजय केशवानी, विजय पाण्डेय ने भी संगठन की ओर से मदद का भरोसा दिलाया। प्रदेश कांग्रेस द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी जानकारी सभी को दी। कांग्रेस का प्रतिनिधि मण्डल निर्दोष बंदी बनाये गये सभी कार्यकर्ता के घर मिलने जायेगा, इस अवसर पर राजेन्द्र साहू अभयनारायण राय, अरविंद शुक्ला, अनिल यादव, ऋषि पाण्डेय, राज यादव आदि उपस्थित थे। अभयनारायण राय प्रवक्ता प्रदेश कांग्र्रेस कमेंटी (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CPL 2025: 48 घंटे में टूटा प्रीति जिंटा का सपना, टीम को मिले 2 मौके, फिर भी… – भारत संपर्क| सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत झिमकी में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन..विधायक…- भारत संपर्क| Tips And Tricks: प्याज दूर कर सकता है इतनी परेशानियां, जानें किन तरीकों से करें…| H-1B वीजा को लेकर बढ़ी टेंशन, ट्रंप ने बदला नियम, लाखों भारतीयों पर पड़ेगा असर – भारत संपर्क| Box Office Collection: निशाने से चूक गई ‘निशांची’, ‘अजेय’ भी पिछड़ी… ‘जॉली VS… – भारत संपर्क