अमर अग्रवाल और तोखन साहू के नेतृत्व में तोरवा क्षेत्र से…- भारत संपर्क

0
अमर अग्रवाल और तोखन साहू के नेतृत्व में तोरवा क्षेत्र से…- भारत संपर्क




अमर अग्रवाल और तोखन साहू के नेतृत्व में तोरवा क्षेत्र से निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा – S Bharat News























सोमवार से बिलासपुर जिले में तिरंगा यात्रा शुभारंभ किया गया पार्टी द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुरूप विधानसभा बिलासपुर के भाजपाइयों ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में तोरवा चौक से मोटरसाइकल रैली के शक्ल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में हाथों में तिरंगा झण्डा फहराते हुए शोभायात्रा क्रमशः गांधी चौक जूना बिलासपुर सिटी कोतवाली चौक गोल बजार सदर बाजार देवकीनंदन चौक चांटापारा होते हुए अंत में नेहरू चौक पर समापन किया गया शोभायात्रा को संबोधित करते हुए भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि आज हम एक बदलते हुए भारत को देख रहें हैं जिसने वैश्विक शक्तियों के बीच अपना दबदबा कायम किया है आज भारत ने अपनी सामरिक और आर्थिक शक्ति के साथ ही साथ अंतरिक्ष विज्ञान में भी अभूतपूर्व सफलता हासिल कर विश्व समुदाय को चौका दिया है विश्व में घट रही बड़ी बड़ी घटनाओं और राष्ट्रों के बीच उत्पन्न हो रहे मतभेद और आपसी युद्धो के समाधान के लिए सभी की नजरें भारत की ओर टिकी हुई है प्रधानमंत्री मोदी जी के विगत ग्यारह वर्षों के कार्यकाल में भारत ने एक नई ऊंचाई को छुआ है आज भारत को लेकर पूरी दुनिया का नजरिया बदला हुआ है

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि यह आजादी का अमृतकाल है हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने संकल्पों को सिद्धियों में बदलते हुए देखा है देश के भीतर बड़े बदलाव को देखें है हमने सदियों से विवाद में फसे हुए विवादित मुद्दो का शांतिपूर्वक समाधान पाने सफलता प्राप्त की है इस अमृतकाल में भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के साथ ही अब हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की यात्रा पर निकल पड़े हैं शोभायात्रा को पूर्व सांसद लखन साहू जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन युवामोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने किया।

इस अवसर पर अरुण सिंह चौहान किशोर राय गुलशन ऋषि अशोक विधानी विजय सिंह दीपक सिंह शेखर पाल जयश्री चौकसे अजीत सिंह भोगल चंद्रप्रकाश मिश्रा जुगल अग्रवाल रोशन सिंह श्रध्दा जैन निम्मा जिमनानी संदीप दास अरविंद बोलर राजेश पांडे राजेंद्र भंडारी प्रकाश यादव महर्षि बाजपेई नितिन छाबड़ा वैभव गुप्ता मुकेश राव मोनू रजक विवेक ताम्रकार विश्वजीत ताम्रकार अंचल दुबे अरुण लस्कर देवाशीष दत्ता राहुल सिंह अभिषेक राज विवेक बाजपेई आदर्श बेरिया सचिन सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2025 में नंबर-1 बन गए RCB के फिल सॉल्ट, पूरन-अभिषेक-गिल से भी आगे निकले – भारत संपर्क| अमेरिका और चीन की लड़ाई में भारत मारेगा बाजी, स्मार्टफोन एक्सपोर्ट से बनाएगा… – भारत संपर्क| उज्जैन ओंकारेश्वर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए 90 श्रद्धालु – भारत संपर्क न्यूज़ …| जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर कांग्रेस ने दी शहीदों को…- भारत संपर्क| तखतपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 70 ट्रैक्टर रेत…- भारत संपर्क