भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के उपाध्यक्ष “डॉ जी.एस. पटनायक” होंगे पेरिस के लिए रवाना

0
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के उपाध्यक्ष “डॉ जी.एस. पटनायक” होंगे पेरिस के लिए रवाना

सेंट जेवियर्स स्कूल श्रृंखला के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के उपाध्यक्ष, ओडिशा एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, डॉक्टर जी.एस. पटनायक, को पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है। वह 31 जुलाई 2024 को 30 सदस्यीय स्प्रिंट टीम के साथ पेरिस के लिए रवाना होंगे।

डॉक्टर पटनायक की इस नियुक्ति ने खेल जगत में उनके योगदान और नेतृत्व को मान्यता दी है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें यह सम्मान दिलाया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ, ओडिशा एथलेटिक्स एसोसिएशन और अन्य खेल संगठनों ने उनके इस चयन पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। इसके साथ ही, सेंट जेवियर्स स्कूल परिवार ने भी गर्व और खुशी व्यक्त की है, यह बताते हुए कि डॉक्टर पटनायक की उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है बल्कि पूरे शाला परिवार के लिए एक गौरव का क्षण है। इस सम्मान से प्रेरित होकर, शाला परिवार ने यह भी कहा कि डॉक्टर पटनायक की सफलता से C.G ke युवा एथलीटों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहुंचे – भारत संपर्क न्यूज़ …| मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के…- भारत संपर्क| पुरानी गेंद से लेकर बाउंड्री पर कैच तक… क्रिकेट में इस तारीख से लागू होंग… – भारत संपर्क| इन्वर्टर कितने तरह के होते हैं? घर के लिए कौन सा है सबसे सही? – भारत संपर्क| JAC 12th Result 2025 Live Updates: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट थोड़ी देर में होगा…