इंदौर: ‘पढ़ाई रोकोगे तो जान दे दूंगी…’ 400 KV टॉवर पर चढ़ गई महिला, गांव … – भारत संपर्क

0
इंदौर: ‘पढ़ाई रोकोगे तो जान दे दूंगी…’ 400 KV टॉवर पर चढ़ गई महिला, गांव … – भारत संपर्क

400 KV टॉवर पर चढ़ गई महिला
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बौरसी गांव में एक युवती बिजली के 400 केवी टावर पर चढ़ गई. युवती ने परिवार की ओर से पढ़ाई जारी रखने से रोके जाने के विरोध में यह कदम उठाया था. हालांकि, प्रशासन और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.
घटना इंदौर के नागदा डबल सर्किट 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन नंबर 71 की है, जो थाना नालधा (कुंडली) क्षेत्र में आता है. सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने युवती को टावर पर चढ़ते देखा, तुरंत प्रशासन और बिजली विभाग के कंपनी को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) इंदौर की टीम मौके के लिए रवाना हुई.

मौके पर पहुंचे अफसर
घटनास्थल पर पहुंचकर सहायक अभियंता राजेंद्र कनोजे और रविंद्र पाटिल ने स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने मौजूद अधिकारियों और ग्रामीणों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति युवती को नीचे उतारने के लिए टावर पर न चढ़े. विशेषज्ञों ने बताया कि 400 केवी जैसी उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के आसपास इंडक्शन जोन बनता है, जिसमें बिना तार को छुए भी गंभीर विद्युत झटका लग सकता है. इस तरह की लाइनों के पास सुरक्षा मानकों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है.

तकनीकी जोखिम को देखते हुए बचाव दल ने सीधे रेस्क्यू का प्रयास करने के बजाय युवती को समझाइश देने की रणनीति अपनाई. एमपी ट्रांसको के मार्गदर्शन में परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने धैर्यपूर्वक युवती से बातचीत की और उसे शांतिपूर्वक नीचे उतरने के लिए राजी किया. कुछ समय बाद युवती खुद सुरक्षित नीचे उतर आई.
पढ़ाई रोके जाने की वजह से टावर पर चढ़ी
जानकारी के अनुसार, बौरसी गांव निवासी अज्जू बाई विवाह के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी. परिजन की ओर पढ़ाई पर रोक लगाए जाने से आहत होकर उसने विरोध स्वरूप टावर पर चढ़कर अपनी मांग जताई थी. मौके पर परिजनों और अधिकारियों ने युवती को पढ़ाई जारी रखने की सहमति दी, जिसके बाद वह नीचे उतरने को तैयार हो गई. एक अधिकारी के अनुसार, युवती को बिना किसी शारीरिक नुकसान के सुरक्षित बचा लिया गया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा… – भारत संपर्क न्यूज़ …| इंदौर: ‘पढ़ाई रोकोगे तो जान दे दूंगी…’ 400 KV टॉवर पर चढ़ गई महिला, गांव … – भारत संपर्क| O Romeo Box Office Collection: 100 करोड़ से इतने कदम दूर ‘ओ रोमियो’, पर यहां चूक… – भारत संपर्क| Job Alert: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ अपडेट,…| इमरान खान के बारे में सुनकर दुख हुआ, PAK के पूर्व PM की बिगड़ती सेहत पर अजहर ने भी… – भारत संपर्क