रोज 300 के निवेश से बनेगा 1 करोड़ का फंड! म्यूचुअल फंड SIP…- भारत संपर्क

0
रोज 300 के निवेश से बनेगा 1 करोड़ का फंड! म्यूचुअल फंड SIP…- भारत संपर्क
रोज 300 के निवेश से बनेगा 1 करोड़ का फंड! म्यूचुअल फंड SIP का ये गणित खोल देगा अमीरी का रास्ता

म्यूचुअल फंड में निवेश

जीनियस लोग अलग-अलग काम नहीं करते, बल्कि वे काम को अलग ढंग से करते हैं. इसी तरह, एक समझदार निवेशक समझदारी से निवेश करके करोड़पति या अरबपति बनता है. उदाहरण के लिए, यदि कोई सामान्य निवेशक हर महीने 9,000 रुपए की इक्विटी म्यूचुअल फंड एसआईपी शुरू करता है और 20 सालों तक रेगुलर निवेश करता रहता है, तो उसके पास 1.36 करोड़ रुपए जमा हो जाएंगे. हालांकि, एक समझदार निवेशक की तरह, यदि कोई व्यक्ति अपनी सालाना इनकम के अनुसार अपनी मासिक एसआईपी बढ़ाता है, तो वह एक सामान्य निवेशक की तुलना में लगभग दोगुना धन फंड जमा कर सकता है.

इक्विटी म्यूचुअल फंड से अमीर कैसे बनें?

समझदार निवेशक सामान्य इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेशक की तुलना में कहीं अधिक धन कैसे अर्जित करता है, इस बारे में बात करते हुए, ऑप्टिमा मनी मैनेजर्स के सीईओ और एमडी पंकज माथपाल लाइवमिंट की रिपोर्ट में कहा कि इक्विटी म्यूचुअल फंड मासिक एसआईपी के साथ सालाना स्टेप-अप का विकल्प प्रदान करते हैं. हालांकि, कुछ ही लोग सालाना स्टेप-अप का विकल्प चुनते हैं. इससे उन्हें लगभग आधी राशि ही प्राप्त होती है, जितनी वे सालाना स्टेप-अप का विकल्प चुनकर अर्जित कर सकते थे.

निवेशक सालाना एसआईपी स्टेप-अप के लिए कितना विकल्प चुन सकते हैं, इस बारे में सेबी में रजिस्टर्ड टैक्स और इंवेस्टमेंट एक्सपर्ट जितेंद्र सोलंकी ने लाइवमिंट से बात करते हुए कहा कि सामान्य परिस्थितियों में, निवेशक 10 फीसदी सालाना एसआईपी स्टेप-अप का विकल्प चुनते हैं. हालांकि, 15 फीसदी सालाना स्टेप-अप एसआईपी का विकल्प चुनना बेहतर है. इससे विड्रॉल के समय प्राप्त कुल राशि पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, क्योंकि 20 वर्ष या उससे अधिक की लंबी अवधि में, निवेशक अपने निवेश पर कम से कम 15 फीसदी वार्षिक रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं.

म्यूचुअल फंड एसआईपी कैलकुलेटर

बिना वार्षिक स्टेप-अप के, 9,000 रुपए प्रति माह के म्यूचुअल फंड एसआईपी पर 15 फीसदी सालाना रिटर्न मानते हुए, एसबीआई सिक्योरिटीज म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर के अनुसार, 20 सालों वर्षों में 1,36,43,595 रुपए (1.36 करोड़ रुपए) की राशि जमा हो सकती है.

Mutual Fund Sip

एसआईपी स्टेप-अप के साथ म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर

जितेंद्र सोलंकी द्वारा सुझाए गए 15 फीसदी वार्षिक स्टेप-अप के साथ, 9,000 रुपए प्रति माह के म्यूचुअल फंड एसआईपी पर समान 15 फीसदी सालाना रिटर्न मानते हुए, एसबीआई सिक्योरिटीज म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर के अनुसार, 20 वर्षों में 3,64,92,972 रुपए (3.65 करोड़ रुपए) की राशि जमा हो सकती है.

Step Up Mutual Fund Sip

आप इन म्यूचुअल फंड योजनाओं पर विचार कर सकते हैं

ऑप्टिमा मनी मैनेजर्स के पंकज माथपाल के अनुसार एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड, निप्पॉन इंडिया मल्टीकैप फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू फंड, कोटक मल्टीकैप फंड और इन्वेस्को इंडिया लार्ज एंड मिडकैप फंड जैसे म्यूचुअल फंड निवेशकों को एसआईपी के माध्यम से काफी मोटा रिटर्न दे सकते हैं.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

T20 World Cup 2026: भारत से हारने पर पाकिस्तान को फर्क नहीं पड़ता, उस्मान त… – भारत संपर्क| रोज 300 के निवेश से बनेगा 1 करोड़ का फंड! म्यूचुअल फंड SIP…- भारत संपर्क| DU कैंपस में एक महीने तक प्रदर्शन-सभा-जुलूस पर रोक, UGC विवाद के बाद लिया फैसला| 2026 Most Expensive Film: ‘धुरंधर’ से 16 गुना ज्यादा है बजट, ये होगी साल 2026 की… – भारत संपर्क| पूरी दुनिया में धार्मिक विविधता का सबसे बुरा हाल इन 10 देशों में, यहां की आबादी… – भारत संपर्क