क्या बुधवार को हो रहा है साय मंत्रिमंडल का विस्तार? एक…- भारत संपर्क

0
क्या बुधवार को हो रहा है साय मंत्रिमंडल का विस्तार? एक…- भारत संपर्क

आकाश मिश्रा

सूत्रों पर यकीन करें तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट का विस्तार बुधवार को हो सकता है। इसके लिए फार्मूला तैयार कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद कैबिनेट में दो नहीं तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है, तो वही एक मंत्री की छुट्टी भी हो रही है।

छत्तीसगढ़ के मानसून सत्र 22 जुलाई से पहले कैबिनेट विस्तार किया जाना है ।कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से ही राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही है । दिसंबर में मंत्रिमंडल के गठन के दौरान साय मंत्रिमंडल में एक स्थान रिक्त रखा गया था तो वही बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बन जाने के बाद अब दो जगह खाली है। वर्तमान में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में आठ मंत्री हैं। नए मंत्रिमंडल में सीनियर और जूनियर के बीच तालमेल बिठाने के साथ जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा के बाद जाहिर तौर पर रायपुर से किसी को मौका दिया जाएगा।

एक सीनियर और एक जूनियर को अवसर देने में किसकी लॉटरी खुलेगी यह स्थिति तो बुधवार को ही साफ हो पाएगी, लेकिन सूत्रों की माने तो कैबिनेट में नए मंत्री के तौर पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा को मौका मिल सकता है , तो वही दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को भी मौका देने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की छुट्टी होने वाली है और उनके स्थान पर भरतपुर सोनहट की विधायक रेणुका सिंह को महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिलेगी। इस तरह की अटकलें लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ को मीडिया जगत में मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| क्या है 20-3-30 वॉकिंग मेथड? वजन घटाने के लिए कितना असरदार| UP: नोएडा अथॉरिटी के 35 कर्मचारियों की क्यों रोक दी गई सैलेरी? ये है बड़ी व… – भारत संपर्क| दिल्ली-UP से लेकर कर्नाटक तक…16 राज्यों में बादलों का डेरा, आंधी-बारिश का…| BPSC 71st Prelims 2025 Registration: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए…