Ishan Kishan Marriage: ईशान किशन की अभी उम्र ही क्या है? मम्मी ने काटी शादी… – भारत संपर्क

0
Ishan Kishan Marriage: ईशान किशन की अभी उम्र ही क्या है? मम्मी ने काटी शादी… – भारत संपर्क

ईशान की शादी अभी नहीं (Photo: PTI)
Ishan Kishan’s Mother on his Marriage: ईशान किशन की शादी की बात मम्मी ने काट दी है. मां सुचित्रा सिंह ने ये कहते हुए शादी की खबरों से इनकार किया कि अभी उनके बेटे की उम्र ही क्या हुई है? ईशान किशन की मां ने कहा कि अभी उनके बेटे को खेलना है. इससे पहले ईशान किशन के दादा जी ने अपने पोते की शादी की खबरों को हवा दी थी. उन्होंने टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके पोते को अपने पसंद की लड़की से शादी करने की पूरी आजादी है.
ईशान किशन की मम्मी ने शादी की बात काटी
अब दादा अनुराग पांडे ने तो कह दिया कि उनका पोता जिससे चाहे उससे विवाह कर सकता है. लेकिन मम्मी को ये बात हजम नहीं हुई. जब उनके ईशान किशन की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. ईशान की मां सुचित्रा सिंह ने IANS को दिए इंटरव्यू में दादा जी वाले बयान पर कहा कि उन्होंने वो बात अति-उत्साह में कही होगी. बाकी वैसी कोई बात नहीं है.

दादा जी बूढ़े हो गए हैं- ईशान की मम्मी
ईशान किशन की मां के मुताबिक दादाजी बूढ़े हो गए हैं. पोते की शादी का सवाल सुनकर वो थोड़े जोश में आ गए होंगे. मम्मी ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर ईशान की कई लोगों के साथ तस्वीरें आती रहती हैं. दादा जी ने भी सोशल मीडिया पर जो देखा, उसी के मुताबिक इजहार किया. शादी की कोई बात नहीं है.

not ishans mom casually clocking dada pls😭 pic.twitter.com/YUU1E2i9qF
— 𝘔 (@Nocti33ra) February 16, 2026

शादी नहीं अभी तो क्रिकेट पर फोकस
मां सुचित्रा सिंह की बातों से साफ है कि ईशान किशन की शादी में अभी वक्त है. उसका कोई समय अभी तय नहीं है. अभी उनका सारा ध्यान बस क्रिकेट पर फोकस रहने वाला है. ईशान किशन इन दिनों भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने की मुहिम में जुटे हैं, जहां उनके खेल में फोकस पूरा दिख रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली जीत में ईशान किशन की सबसे बड़ी भूमिका रही थी. T20 वर्ल्ड कप 2026 में वो अब तक भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. टूर्नामेंट में वो सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के, सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय हैं.
ईशान किशन के दिमाग में क्या है?
पाकिस्तान पर भारत को जीत दिलाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने ईशान किशन ने कहा भी था कि काम अभी पूरा नहीं हुआ है. मतलब उनके दिमाग में T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी घूम रही है. ईशान किशन को किस्मत से T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम इंडिया में मौका मिला था. उम्मीद है अब ये किस्मत कनेक्शन भारत को चैंपियन बनाकर ही रहेगा.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार में सड़क हादसों में 50,000 लोगों की मौत, सरकार बोली- पूरे राज्य में…| “रोहन आत्महत्या कांड” में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आगे आये – करण – भारत संपर्क न्यूज़ …| Ishan Kishan Marriage: ईशान किशन की अभी उम्र ही क्या है? मम्मी ने काटी शादी… – भारत संपर्क| Mrunal Thakur: ’10 करोड़ खर्च करूं तब भी…’ धनुष संग शादी की खबरों पर फिर आया… – भारत संपर्क| Tarique Rahman’s Oath Ceremony: बांग्लादेश में आज तारिक रहमान की ताजपोशी, दुनियाभर के… – भारत संपर्क