जांजगीर-चांपा पुलिस की तत्परता से गुम बालक मिला, बिलासपुर के…- भारत संपर्क

0
जांजगीर-चांपा पुलिस की तत्परता से गुम बालक मिला, बिलासपुर के…- भारत संपर्क

जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरिया से लापता हुए चार वर्षीय बालक को जांजगीर-चांपा पुलिस ने महज कुछ घंटों में खोज निकाला। गुमशुदा बालक बिलासपुर स्थित सेवा भारती मातृ छाया (शिशु गृह) में सुरक्षित मिला है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

ग्राम पकरिया निवासी लव कुमार कश्यप (4 वर्ष), जो मानसिक रूप से कमजोर है और बोलने में असमर्थ है, वह गुरुवार सुबह 11 बजे अपने घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों द्वारा बालक के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) स्वयं बालक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली। तत्पश्चात उनके नेतृत्व में रातभर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान प्राप्त सुरागों के आधार पर यह जानकारी मिली कि बालक बिलासपुर के सेवा भारती मातृ छाया (शिशु गृह) में सुरक्षित है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलमुला श्री पारस पटेल, उनकी टीम तथा सायबर सेल तत्काल बिलासपुर रवाना हुई।

बालक को सकुशल पाए जाने की खबर से ग्रामीणों और परिजनों में हर्ष व्याप्त है। इस सफलता का श्रेय पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता, सतर्कता और तकनीकी दक्षता को जाता है। पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय ने टीम को तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के लिए बधाई दी है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत के पड़ोस में कभी भी छिड़ सकती है जंग, पाकिस्तान की इन 5 डिमांड को नहीं मान रहा… – भारत संपर्क| दिल्ली यूनिवर्सिटी में लैंड एंड प्रॉपर्टी सेमिनार रद्द होने से विवाद, सरकार पर…| Women’s World Cup 2025: टीम इंडिया ने पहले भी रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय-रथ! … – भारत संपर्क| आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Guess Who: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो एक्टर, जिसे पहली फिल्म के मिले थे 7.50… – भारत संपर्क