*जशपुर प्रेस क्लब ने सीएम विष्णुदेव साय के साथ मनाई होली,मुख्यमंत्री…- भारत संपर्क

0
*जशपुर प्रेस क्लब ने सीएम विष्णुदेव साय के साथ मनाई होली,मुख्यमंत्री…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर। सीएम बनने के बाद होली में पहली बार विष्णुदेव साय बगिया पंहुचे।यहां जशपुर प्रेस क्लब (रजि) के सदस्यों पदाधिकारियों ने सीएम साय के साथ होली मनाई।रंग गुलाल अबीर के साथ फूलों से सीएम ने पत्रकारों के साथ होली खेली।
मुख्यमंत्री ने यहां सभी पत्रकारों के सुख समृद्धि के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें होली की बधाई देकर मुंह मीठा कराया।

उल्लेखनीय है कि रंगों के महापर्व होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन रखा था। जिसमें जशपुर प्रेस क्लब के सभी पत्रकार आमंत्रित थे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी पत्रकारों के सुख,समृद्धि हेतु कामना की।

जशपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों व पत्रकारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रंग गुलाल लगा कर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। जशपुर प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष विकास पांडे (दैनिक भास्कर) के नेतृत्व में जशपुर प्रेस क्लब के संरक्षक विजय त्रिपाठी (संपादक जशपुरांचल), विनोद शर्मा (संपादक,क्रांतिकारी संकेत),रविंद्र थवाईत (ब्यूरो प्रमुख नई दुनिया),दीपक सिंह (न्यूज 18),योगेश थवाईत (न्यूज नेशन,जशपुर जंक्शन,संपादक पत्रवार्ता.कॉम),राजेश पांडेय(संपादक मुनादी.काम)सागर जोशी(समदर्शी न्यूज),संतोष चौधरी(अमर उजाला),
नवीन ओझा (ब्यूरो हरिभूमि), प्रशांत सहाय (संपादक,आज का दिन),टंकेश्वर यादव (ग्राउंड जीरो), शिव प्रताप सिंह (जी न्यूज), श्याम चौहान (बंसल न्यूज), अभिषेक शुक्ला (एनडीटीवी), कुंदन सिंह (विस्तार न्यूज) सहित अन्य पत्रकार पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।जशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास पांडेय व सचिव योगेश थवाईत ने जिले के सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Success Story IFS Shreyak Garg: एमबीबीएस किया, 35वीं रैंक से क्रैक किया UPSC,…| बांग्लादेश ने पाकिस्तान के लिए बिछाया रेड कार्पेट, 13 साल बाद ढाका पहुंचे विदेश… – भारत संपर्क| वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया अग्र विभूति पुरस्कार से होंगे सम्मानित – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bollywood Actresses: करीना-कटरीना से ऐश्वर्या राय तक, ‘आइटम नंबर’ कर चुकी हैं ये… – भारत संपर्क| Viral Video: नवजात शिशु की बच जाए जान इसलिए नर्स ने उफनते नाले से लगाई छलांग, वीडियो…